बांग्लादेश में डेंगू का कहर, एक सप्ताह में 12 हजार मरीज हुए भर्ती

बांग्लादेश के स्वास्थ्य अधिकारियों ने सोमवार को बताया की 12 से 18 अगस्त के बीच पूरे बांग्लादेश में करीब 12,000 से ज्यादा डेंगू के मरीजों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहीं अचानक इतनी संख्या में मरीजों के एक साथ आने से बांग्लादेश की स्वास्थ्य सेवाओं पर दबाव बढ़ गया है.

Advertisement
प्रतीकात्मक तस्वीर प्रतीकात्मक तस्वीर

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 19 अगस्त 2019,
  • अपडेटेड 7:38 PM IST

इन दिनों बांग्लादेश में डेंगू मच्छरों का कहर बरपा हुआ है. जिसकी वजह से बांग्लादेश की राजधानी समेत कई शहरों में डेंगू का प्रकोप नजर आ रहा है.

सोमवार को बांग्लादेश के स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि 12 से 18 अगस्त के बीच पूरे बांग्लादेश में करीब 12,000 से ज्यादा डेंगू के मरीजों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहीं अचानक इतनी संख्या में मरीजों के एक साथ आने से बांग्लादेश की स्वास्थ्य सेवाओं पर दबाव बढ़ गया है.

Advertisement

बांग्लादेश के समाचार पत्र 'द डेली स्टार' की रिपोर्ट के अनुसार, पिछले एक सप्ताह से राजधानी ढाका के अस्पतालों में भर्ती हुए डेंगू के मरीजों की संख्या के मुकाबले ढाका के बाहर ज्यादा मरीज भर्ती हुए हैं. इसका मतलब है कि डेंगू का प्रकोप सिर्फ राजधानी ढाका तक सीमित नहीं है बल्कि देश के कई शहर इसकी चपेट में हैं.

बताया जा रहा है कि रविवार को शाम 8 बजे तक 24 घंटों के दौरान देशभर में 972 डेंगू के मरीजों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया, वहीं सिर्फ ढाका में इनकी संख्या 734 रही है.

फरीदपुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल के अधीक्षक कमोदा प्रोसाद साहा ने जानकारी देते हुए कहा कि 500 बेड की क्षमता वाले फरीदपुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में अब तक 751 मरीजों को भर्ती किया गया है, जिनमें से 277 मरीज सिर्फ डेंगू के पाए गए हैं.

Advertisement

बांग्लादेश के स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि डेंगू की शुरुआत ढाका से ही हुई और अब यह बाहरी जिलों में तेजी से अपना पैर पसार रहा है क्योंकि बड़ी संख्या में लोग राजधानी से विभिन्न जिलों में यात्रा करते हैं. बांग्लादेश का तेजी से फैलते इस नए डेंगू संकट से निकलना चुनौतीपूर्ण है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »