60 साल के पड़ोसी पर 11 साल की बच्ची से रेप का आरोप, गांव में उबाल, TMC विधायक को लोगों ने घेरा 

पीड़िता के पिता का कहना है कि आरोपी की धमकियों की वजह से वे तुरंत पुलिस में शिकायत नहीं कर पाए. मामला 24 जनवरी की शाम तब सामने आया, जब पड़ोसी और स्थानीय लोग परिवार के समर्थन में आगे आए. उसी शाम जमालदाहा पुलिस चौकी में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई.

Advertisement
कूच बिहार रेप केस: पीड़िता के घर पहुंचे TMC विधायक को लोगों ने घेरा कूच बिहार रेप केस: पीड़िता के घर पहुंचे TMC विधायक को लोगों ने घेरा

aajtak.in

  • कूच बिहार,
  • 27 जनवरी 2026,
  • अपडेटेड 4:00 PM IST

कूच बिहार जिले के मेखलीगंज इलाके में 11 साल की एक नाबालिग बच्ची से कथित बलात्कार के मामले में 60 साल के एनामुल मियां को गिरफ्तार किया गया है. अदालत ने आरोपी को छह दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है.

इस घटना के बाद इलाके में भारी गुस्सा फैल गया. स्थानीय लोग सख्त सजा की मांग को लेकर सड़कों पर उतर आए. जमालदाहा पुलिस चौकी के सामने सड़क जाम की गई और टायर जलाए गए. हालात संभालने के दौरान मेखलीगंज थाने के थाना प्रभारी मोहम्मद शाहबाज़ समेत कई पुलिसकर्मी घायल हो गए. हिंसा के आरोप में दो स्कूल टीचर सहित 9 लोगों को गिरफ्तार किया गया है.

Advertisement

स्थानीय लोगों का कहना है कि गिरफ्तार किए गए सभी 9 लोग निर्दोष हैं. 26 जनवरी को जब TMC विधायक पार्थेश अधिकारी पीड़िता के घर पहुंचे, तो नाराज़ लोगों ने उन्हें घेर लिया और गिरफ्तार लोगों को तुरंत रिहा करने की मांग की.

जानकारी के मुताबिक, 22 जनवरी की दोपहर बच्ची नदी के पास घास लेने गई थी, तभी उसके बुजुर्ग पड़ोसी ने धारदार हथियार दिखाकर उसे धमकाया और उसके साथ जबरदस्ती की. पास की एक महिला ने यह देखा और बच्ची को बचाकर घर पहुंचाया.

पीड़िता के पिता का कहना है कि आरोपी की धमकियों की वजह से वे तुरंत पुलिस में शिकायत नहीं कर पाए. मामला 24 जनवरी की शाम तब सामने आया, जब पड़ोसी और स्थानीय लोग परिवार के समर्थन में आगे आए. उसी शाम जमालदाहा पुलिस चौकी में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई.

Advertisement

घटना की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में लोग पुलिस चौकी पर जमा हो गए. प्रदर्शन के दौरान सड़कें बंद की गईं और टायर जलाए गए, जिससे यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ. हालात काबू में करने के लिए मेखलीगंज थाने से बड़ी पुलिस टीम मौके पर भेजी गई और 9 लोगों को हिरासत में लिया गया.

---- समाप्त ----
Report: Mansur Habibullah

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »