सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर शर्मिष्ठा पनोली के खिलाफ केस दर्ज कराने वाला वजाहत खान कोलकाता से गिरफ्तार

सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर और लॉ स्टूडेंट शर्मिष्ठा पनोली को 30 मई को गुरुग्राम से गिरफ्तार किया गया था. अब उसी मामले में शिकायत दर्ज कराने वाले वजाहत खान को कोलकाता पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.

Advertisement
शर्मिष्ठा पनोली के खिलाफ केस दर्ज कराने वाला वजाहत खान कोलकाता से गिरफ्तार शर्मिष्ठा पनोली के खिलाफ केस दर्ज कराने वाला वजाहत खान कोलकाता से गिरफ्तार

राजेश साहा

  • कोलकाता,
  • 09 जून 2025,
  • अपडेटेड 8:03 PM IST

सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर और लॉ स्टूडेंट शर्मिष्ठा पनोली के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने वाले वजाहत खान को कोलकाता पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. वजाहत पर धार्मिक भावनाएं भड़काने और नफरत फैलाने के आरोप हैं. बताया जा रहा है कि वह 1 जून से फरार था और पुलिस की ओर से तीन बार नोटिस दिए जाने के बावजूद पेश नहीं हुआ. इसके बाद पुलिस ने उसके घर गार्डन रीच इलाके में कई बार छापेमारी की और आखिरकार उसे गिरफ्तार कर लिया.

Advertisement

सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट डालने का आरोप
वजाहत के खिलाफ गोल्फ ग्रीन पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज हुई थी. आरोप है कि उसने सोशल मीडिया पर ऐसे आपत्तिजनक पोस्ट डाले, जिनमें हिंदू धर्म, देवी-देवताओं और परंपराओं के खिलाफ अपमानजनक, भड़काऊ और अश्लील भाषा का इस्तेमाल किया गया. 'श्री राम स्वाभिमान परिषद' नामक संगठन ने 2 जून को वजाहत के खिलाफ औपचारिक शिकायत भी दर्ज कराई थी.

30 मई को गुरुग्राम से गिरफ्तार हुई थी शर्मिष्ठा पनोली
इससे पहले शर्मिष्ठा पनोली को 30 मई को गुरुग्राम से कोलकाता पुलिस ने गिरफ्तार किया था. उसने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें उसने कुछ मुस्लिम बॉलीवुड सितारों पर ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर चुप्पी साधने को लेकर नाराजगी जताई थी. वीडियो में इस्तेमाल की गई भाषा को सांप्रदायिक और आपत्तिजनक बताया गया. गिरफ्तारी के बाद पानौली ने वीडियो डिलीट कर दिया और माफी भी मांगी.

Advertisement

उधर, पनोली को कोर्ट ने अब अंतरिम जमानत दे दी है. जमानत की शर्तों के तहत वह देश छोड़कर नहीं जा सकतीं और उन्हें 10,000 रुपये की राशि कोर्ट में जमा करनी पड़ी. कोर्ट ने कहा कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता निरंकुश नहीं होती और इसका इस्तेमाल किसी की धार्मिक भावनाएं आहत करने के लिए नहीं किया जा सकता.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »