चोर-चोर कहा, अंडे फेंके... TMC सांसद सौगत रॉय का बंगाल में विरोध

टीएमसी सांसद जब थाने से बाहर निकल रहे थे तो लोगों के एक समूह ने उनकी गाड़ी को घेर लिया और उनके खिलाफ नारेबाजी की. कुछ लोगों ने उनकी कार पर अंडे भी फेंके. हालात को और बिगड़ने से रोकने के लिए स्टेशन के बाहर तैनात पुलिसकर्मियों ने बीच-बचाव किया. 

Advertisement
सौगत रॉय पर फेंके गए अंडे.  (Photo: ITG) सौगत रॉय पर फेंके गए अंडे. (Photo: ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 28 मई 2026,
  • अपडेटेड 5:09 PM IST

पश्चिम बंगाल के उत्तरी 24 परगना ज़िले में एक पुलिस थाने के बाहर गुरुवार को तृणमूल कांग्रेस के सांसद सौगत रॉय को विरोध का सामना करना पड़ा. प्रदर्शनकारियों ने उन्हें 'चोर-चोर' कहकर पुकारा और उनकी गाड़ी पर अंडे फेंके. 

78 वर्षीय सांसद सौगत रॉय निमता और उत्तरी दमदम के कई हिस्सों में TMC पार्षदों पर हुए कथित हमले के मामले में एक ज्ञापन सौंपने के लिए निमता पुलिस थाने गए थे. 

Advertisement

जब दमदम के सांसद वहां से निकल रहे थे तो लोगों के एक समूह ने उनकी गाड़ी को घेर लिया और उनके खिलाफ नारेबाजी की. आरोप है कि उनकी कार पर अंडे भी फेंके गए. हालात को और बिगड़ने से रोकने के लिए स्टेशन के बाहर तैनात पुलिसकर्मियों ने बीच-बचाव किया. 

रॉय ने दावा किया कि यह विरोध प्रदर्शन राजनीति से प्रेरित था और आरोप लगाया कि इस प्रदर्शन के पीछे BJP कार्यकर्ता थे. 

सौगत रॉय ने पत्रकारों से कहा, "जब मैं पुलिस स्टेशन से बाहर आ रहा था तो BJP के समर्थक वहां जमा हो गए और उन्होंने हंगामा खड़ा कर दिया. उन्होंने नारे लगाए और मेरी गाड़ी पर अंडे फेंके. इस तरह की राजनीति दुर्भाग्यपूर्ण है."
 
हालांकि BJP ने इस घटना में अपनी किसी भी तरह की भागीदारी से इनकार किया और दावा किया कि स्थानीय लोग TMC शासन के दौरान कथित भ्रष्टाचार और अनियमितताओं को लेकर अपना गुस्सा ज़ाहिर कर रहे थे.

Advertisement

बीजेपी के लोकल नेता ने कहा, "लोग भ्रष्टाचार से परेशान हैं और उन्होंने अपनी मर्जी से विरोध प्रदर्शन किया है. इसका एक राजनीतिक दल के तौर पर BJP से कोई लेना-देना नहीं है. 

हाल फिलहाल में पश्चिम बंगाल में TMC की चुनावी हार के बाद कई TMC नेताओं और कार्यकर्ताओं को जनता ने "चोर चोर" के नारे लगाकर चिढ़ाया है. ममता बनर्जी जब कोलकाता हाई कोर्ट में चुनाव बाद हिंसा मामले की सुनवाई के बाद बाहर निकल रही थीं, तब वकीलों और लोगों ने "चोर चोर" के नारे लगाए. 

TMC नेता अभिषेक बनर्जी के घर के बाहर भीड़ ने "चोर चोर" के नारे लगाए. और उन्हें फाइल चोर के रूप में भी टारगेट किया गया. महुआ मोइत्रा को फ्लाइट में कुछ लोगों ने चोर चोर, TMC चोर कहा. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »