TMC नेता पर महिलाओं ने किया सड़े अंडो से हमला, इस वजह से थीं नाराज

पश्चिम बंगाल के कूचबिहार जिले के गोपालपुर में टीएमसी पंचायत प्रमुख गीता बर्मन के घर के बाहर स्थानीय महिलाओं ने जोरदार प्रदर्शन किया. प्रदर्शनकारियों ने इस्तीफे की मांग करते हुए घर पर सड़े अंडे और पानी की बोतलें फेंकीं तथा तोड़फोड़ की कोशिश का आरोप है. ग्रामीणों का कहना है कि चुनाव के बाद पंचायत सेवाएं प्रभावित हुई हैं और कई लोगों के नाम जॉब कार्ड सूची से हटाए गए हैं. गीता बर्मन ने आरोपों को खारिज कर इसे जानलेवा हमला बताया. पुलिस मौके पर तैनात है और जांच जारी है.

Advertisement
महिलाएं नाराज थीं और सड़े अंडो से हमला कर दिया. Photo ITG महिलाएं नाराज थीं और सड़े अंडो से हमला कर दिया. Photo ITG

मंसूर हबीबुल्लाह

  • कोलकाता,
  • 03 जून 2026,
  • अपडेटेड 10:16 PM IST

पश्चिम बंगाल के कूचबिहार जिले के गोपालपुर इलाके में तनाव की स्थिति पैदा हो गई, जब बड़ी संख्या में स्थानीय महिलाओं ने टीएमसी पंचायत प्रमुख गीता बर्मन के घर का घेराव कर दिया. प्रदर्शनकारियों ने उनके तत्काल इस्तीफे की मांग करते हुए जमकर विरोध प्रदर्शन किया.

आरोप है कि गुस्साए लोगों ने पंचायत प्रमुख के घर पर सड़े अंडे और पानी की बोतलें फेंकीं. साथ ही कुछ लोगों ने घर में तोड़फोड़ की भी कोशिश की. घटना के दौरान इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया.

Advertisement

मनरेगा जॉब कार्ड से नाम काटने का आरोप
स्थानीय लोगों का आरोप है कि विधानसभा चुनाव समाप्त होने के बाद से पंचायत प्रमुख क्षेत्र में दिखाई नहीं दीं. उनका कहना है कि पंचायत से जुड़ी कई बुनियादी सेवाएं ठप पड़ी हैं और मनरेगा जॉब कार्ड सूची से कई लोगों के नाम जानबूझकर हटा दिए गए हैं, जिससे ग्रामीणों में भारी नाराजगी है.

घटना के समय गीता बर्मन और पति मौजूद थे
घटना के समय गीता बर्मन और उनके पति घर के अंदर मौजूद थे. पंचायत प्रमुख ने सभी आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि वह लंबे समय से बीमारी के कारण क्षेत्र से दूर थीं. उन्होंने दावा किया कि यह केवल विरोध प्रदर्शन नहीं था, बल्कि उनकी जान लेने की कोशिश की गई.

स्थिति को नियंत्रित करने के लिए मेखलीगंज पुलिस स्टेशन की पुलिस टीम मौके पर तैनात कर दी गई है. पुलिस पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है और इलाके में तनावपूर्ण शांति बनी हुई है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है.

Advertisement

हाल ही में ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी पर हमला हुआ था. उनके खिलाफ नारेबाजी हुई और उनके काफिले को रोकने की कोशिश की गई. उन्हें हेलमेट पहनकर भागना पड़ा. बाद में ममता ने भाजपा पर आरोप लगाए थे.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »