पश्चिम बंगाल: हावड़ा में एक शख्स की गोली मारकर हत्या, CCTV में दिखे आरोपी

हावड़ा पुलिस ने बताया कि यह वारदात बुधवार तड़के हुई. दो गुटों के बीच हुई झड़प में शफीक को गोली लगी. आरोपियों की पहचान कर ली गई है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

Advertisement
हावड़ा में एक शख्स की गोली मारकर ले ली जान (Photo: Representational) हावड़ा में एक शख्स की गोली मारकर ले ली जान (Photo: Representational)

बैधनाथ झा

  • हावड़ा,
  • 25 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 12:03 PM IST

पश्चिम बंगाल के हावड़ा में बुधवार तड़के चार बजे गोलाबारी थाने में एक शख्स की गोली मारकर जान ले ली गई. गोलाबारी के पिलखाना सेकंड बाय लेन स्थित रियल स्टेट की वेबसाइट से जुड़े शफीक खान को बदमाशों ने गोली मार दी.

शफीक को तुरंत हावड़ा जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. इस घटना के बाद हावड़ा के पिलखाना इलाके में तनाव है. वारदात की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस अधिकारी वहां पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी.

Advertisement

मृतक के परिजनों का कहना है, 'मेरे भाई को पीछे से गोली मारी गई, जब वह रमजान के महीने में नमाज अदा करने से पहले सेसरी के लिए घर से बाहर निकाला था. इस दौरान दो युवक उसके साथ बातचीत करते दिखे. इस दौरान एक शख्स उससे बात कर रहा था और दूसरे ने पीछे से गोली चला दी'. 

इलाके में तनाव के बीच स्थानीय पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. फायरिंग करने वाले आरोपियों की पहचान कर ली गई है. सीसीटीवी के आधार पर उनकी तलाश जारी है.

हावड़ा के पुलिस आयुक्त आकाश मेघ बारिया ने फोन पर बताया कि यह वारदात बुधवार तड़के हुई. दो गुटों के बीच हुई झड़प में शफीक को गोली लगी. आरोपियों की तलाश की जा रही है. उनकी पहचान कर ली गई है और जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement