कोलकाता में भीषण अग्निकांड, होटल में आग लगने से 9 बांग्लादेशी नागरिकों की दर्दनाक मौत

कोलकाता में बुधवार तड़के एक होटल में भीषण आग लग जाने से बड़ा हादसा हो गया, इस अग्निकांड में कम से कम 9 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है, जबकि 6 अन्य लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं.

Advertisement
कोलकाता के होटल में आज तड़के भीषण आग लग गई (Photo-Screengrab) कोलकाता के होटल में आज तड़के भीषण आग लग गई (Photo-Screengrab)

तपस सेनगुप्ता

  • कोलकाता,
  • 19 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 9:09 AM IST

कोलकाता में बुधवार तड़के एक होटल में भीषण आग लग जाने से बड़ा हादसा हो गया, इस अग्निकांड में कम से कम 9 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है, जबकि 6 अन्य लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं. मारे गए लोगों में 6 पुरुष, 2 महिला और एक बच्चा शामिल है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, आग बुधवार तड़के लगी जब होटल में ठहरे अधिकांश लोग सो रहे थे. धुएं का गुबार और लपटें उठती देख परिसर में अफरा-तफरी मच गई. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंची और राहत व बचाव कार्य शुरू किया. 

Advertisement

अग्निशमन विभाग के मुताबिक, आग लगने की यह घटना कोलकाता की मिर्जा गालिब स्ट्रीट स्थित एक होटल में हुई जहां तड़के करीब 2 बजे आग लग गई और तुरंत ही आग ने विकराल रूप धारण कर लिया. 9 लोगों की मौके पर मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए. मरने वाले बांग्लादेशी नागरिक थे जो इलाज के लिए यहां आए थे.

यह भी पढ़ें: कोलकाता में भारी बारिश के बीच 3 मंजिला इमारत ढही, महिला की मौत, 15 घायल

आग के बाद उठे धुएं के कारण दमकलकर्मियों को आग बुझाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा और सीढ़ियों से ऊपर की मंजिलों तक पहुंचना मुश्किल हो गया. दमकल विभाग की टीम ने काफी प्रयासों के बाद आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया है. हालांकि, आग किस वजह से लगी यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है. पुलिस और फॉरेंसिक टीम मामले की जांच में जुट गई है.  पुलिस ने होटल के 2 कर्मचारियों को हिरासत में लिया है. हादसे के बाद 80 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया.

Advertisement

आपको बता दें कि सोमवार को भी इसी तरह का हादसा बीरभूम जिले में भी सामने आया था. यहां एक चार मंजिला होटल में आग लगने से 7 लोगों को मौत हो गई थी.आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी थी. उस समय सावन का आखिरी सोमवार होने के कारण होटल तीर्थयात्रियों से पूरी तरह भरा हुआ था.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »