ED पूछताछ के बाद अभिषेक बनर्जी की बढ़ीं मुश्किलें, दो नए मामलों में FIR दर्ज

ईडी की लंबी पूछताछ के बाद TMC सांसद अभिषेक बनर्जी के खिलाफ मिट्टी चोरी और अम्फान राहत फंड गड़बड़ी से जुड़े दो मामलों में FIR दर्ज हुई है.

Advertisement
अभिषेक बनर्जी पर दो अलग-अलग मामलों में FIR की गई है. (Photo: PTI) अभिषेक बनर्जी पर दो अलग-अलग मामलों में FIR की गई है. (Photo: PTI)

तपस सेनगुप्ता

  • कोलकाता,
  • 17 जून 2026,
  • अपडेटेड 2:01 PM IST

बंगाल में कथित टीचर भर्ती घोटाले के सिलसिले में ED की तरफ से 16 जून को 11 घंटे से ज़्यादा समय तक पूछताछ किए जाने के बाद अब अभिषेक बनर्जी के खिलाफ दो और एफआईआर दर्ज करने का मामला सामने आया है. 

तृणमूल कांग्रेस (TMC) के सांसद अभिषेक बनर्जी को अपने ही चुनावी क्षेत्र डायमंड हार्बर में बड़ी कानूनी मुश्किल का सामना करना पड़ रहा है. 16 जून को लिखित शिकायतों और शुरुआती जांच के बाद पुलिस ने उनके खिलाफ दो अलग-अलग FIR दर्ज कीं.

Advertisement

सोमवार को तृणमूल कांग्रेस के सांसद अभिषेक बनर्जी ने कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि वे बीजेपी के सामने सरेंडर नहीं करेंगे. कई जांचों का सामना कर रहे अभिषेक ने जोर देकर कहा कि अगर उनका गला भी काट दिया जाए, तब भी वह डरकर पीछे नहीं हटेंगे.

मिट्टी चोरी का मामला

कालीतला-अशुति पुलिस स्टेशन में करोड़ों रुपये की मिट्टी चोरी के बड़े घोटाले के आरोपों पर FIR दर्ज की गई है. यह मामला भारतीय न्याय संहिता की कई धाराओं और माइन्स एंड मिनरल्स एक्ट के तहत दर्ज किया गया है. पहले शिकायत दर्ज की गई थी, जिसे अब FIR के तौर पर लिया गया है.

यह भी पढ़ें: बंगाल: तालाब में कूदे, सब छोड़कर भागे... फलता में जहांगीर खान के समर्थकों पर लाठीचार्ज, Video

अम्फान राहत घोटाला

2020 में आए अम्फान चक्रवात के दौरान बांटे गए राहत फंड में बड़े पैमाने पर हुई गड़बड़ी को लेकर बिष्णुपुर पुलिस स्टेशन में दूसरी एफआईआर दर्ज की गई है. अभिजीत दास (बॉबी) की शिकायत के आधार पर दर्ज इस मामले में अभिषेक बनर्जी के साथ-साथ तत्कालीन ADM (विकास), बिष्णुपुर I और II ब्लॉक के BDO, सभी स्थानीय पंचायत प्रधान, पंचायत समिति सभापति और स्थानीय निकाय के चुने हुए सदस्यों को आरोपी बनाया गया है. पुलिस ने दोनों मामलों की ऑफिशियल जांच शुरू कर दी है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »