'कल्याण मेरे सीनियर, उन्हें बोलने का हक...', घमंडी होने के आरोप पर बोले अभिषेक बनर्जी

ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक ने कल्याण बनर्जी के आरोपों का संयत स्वर में जवाब देते हुए कहा कि वे मेरे सीनियर हैं, उन्होंने मुझे बड़ा होते देखा है, उन्हें अपनी बात कहने का पूरा अधिकार है. मैं उनका सम्मान करता हूं. हम इन मुद्दों पर पार्टी के अंदर चर्चा करेंगे.

Advertisement
अभिषेक बनर्जी पार्टी में लगातार बागियों का हमला झेल रहे हैं.  (File Photo: ITG) अभिषेक बनर्जी पार्टी में लगातार बागियों का हमला झेल रहे हैं. (File Photo: ITG)

अनिर्बन सिन्हा रॉय

  • कोलकाता,
  • 12 जून 2026,
  • अपडेटेड 9:13 PM IST

तृणमूल कांग्रेस के नेता अभिषेक बनर्जी ने पार्टी में हो रही अपनी आलोचनाओं का जवाब दिया है. पूर्व सीएम ममता बनर्जी के भतीजे और टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी ने कहा है कि कल्याण बनर्जी मेरे ख़िलाफ़ बोल सकते हैं. उन्होंने मुझे बचपन से देखा है. इसलिए हम पार्टी के अंदर ही हर बात पर चर्चा करेंगे. कल्याण बनर्जी के प्रति मेरे मन में कोई कड़वाहट नहीं है. मैं उनके खिलाफ कुछ नहीं बोलूंगा.

Advertisement

कल्याण बनर्जी ने गुरुवार को कहा था कि अभिषेक बनर्जी 'बहुत घमंडी' हैं. उन्होंने सीनियर नेताओं का सम्मान नहीं करना सीखा है. कल्याण नेर पार्टी की हार और मौजूदा संकट के लिए उन्हें जिम्मेदार ठहराया. 

ममता बनर्जी को अल्टीमेटम देते हुए कल्याण ने कहा था कि पार्टी में आप या तो अभिषेक को रखें या फिर मुझे. अगर पार्टी अभिषेक के बिना नहीं चल सकती तो मैं नहीं रहूंगा. मैं ममता दीदी के साथ हूं.  

कोलकाता में पत्रकारों से बात करते हुए अभिषेक बनर्जी ने कल्याण के आरोपों का संयत स्वर में जवाब देते हुए कहा कि वे मेरे सीनियर हैं, उन्होंने मुझे बड़ा होते देखा है, उन्हें अपनी बात कहने का पूरा अधिकार है. मैं उनका सम्मान करता हूं. 

लड़ाई में एक इंच भी पीछे नहीं हटेंगे

अभिषेक बनर्जी ने बीजेपी को संबोधित करते हुए कहा कि हम इस लड़ाई में एक इंच भी पीछे नहीं हटेंगे. आप हमें झुका नहीं सकते, हम एजेंसियों से नहीं डरते. ED, CBI और CID हम पर हावी नहीं हो सकते. MLA और MP को खरीदकर TMC को झुकाया नहीं जा सकता. आप इस तरह TMC को तोड़ नहीं सकते. आपने कहा था कि आप अन्नपूर्णा भंडार देंगे, लेकिन अब हालात बदल गए हैं. पहले खुद से सवाल पूछिए. 

Advertisement

जांच एजेंसियों के साथ सहयोग करूंगा

CID की पूछताछ पर TMC महासचिव ने कहा कि आपको पता है कि CID ने मुझे बुलाया था. मुझे कल शाम 6 बजे से पहले यह सूचना मिली थी. मैं वहां साढ़े 5 घंटे तक रहा. मुझे 14 जून को फिर से बुलाया गया है. मैं वहां जाऊंगा. मैं इस तरह की जांच में हमेशा सहयोग करता हूं. मुझे किसी दूसरे मामले में भी एक और समन मिल सकता है. उन्होंने कहा कि वे जांच एजेंसियों के साथ सहयोग करेंगे. 

शत्रुघ्न सिन्हा ने भी कहा था- मेरी नेता सिर्फ ममता

बता दें कि बंगाल में हार के बाद TMC में भगदड़ मची हुई है. पार्टी के वरिष्ठ नेता छोड़कर जा रहे हैं. TMC छोड़ने वाले ज्यादातर नेता अभिषेक बनर्जी पर पार्टी के फैसलों में मनमानी, सीनियर नेताओं की अनदेखी का आरोप लगा रहे थे. 

गुरुवार को पार्टी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने भी कहा था कि वे जब तक टीएमसी में रहेंगे तब तक उनकी नेता ममता बनर्जी ही रहेगी. उनके अलावा वे न तो किसी को जानते हैं और न ही मानते हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »