कलावा बांधने पर मुस्लिम युवक को पीटा, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने दर्ज किया केस

अलीगढ़ से एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है. जहां मुस्लिम युवक के कलाई पर कलावा बांधने पर उसे पीटा गया. पीड़ित युवक की पत्नी जहांआरा ने बताया कि उसके पति 20 साल से फेरी लगाकर कबाड़ का काम कर रहा है. गौरव नाम के लड़के ने उन्हें चांटा मारा था.

Advertisement
कलावा बांधने पर युवक को पीटा कलावा बांधने पर युवक को पीटा

शिवम सारस्वत

  • अलीगढ़,
  • 15 अप्रैल 2024,
  • अपडेटेड 6:37 PM IST

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ से एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है. जहां मुस्लिम युवक के कलाई पर कलावा बांधने पर उसे पीटा गया साथ ही उसके साथ गाली-गौलच भी की गई. इस दौरान पीड़ित युवक बोल रहा है कि उसने सिर्फ शौकिया तौर पर कलावा बांधा है. वहीं, पुलिस इस वीडियो को तीन-चार महीने पुराना बता रही है और पीड़ित की शिकायत मिलने के बाद कार्रवाई करने का आश्वास दे रही है. 

Advertisement

पीड़ित युवक की पत्नी जहांआरा ने बताया कि उसके पति 20 साल से फेरी लगाकर कबाड़ का काम कर रहा है. गौरव नाम के लड़के ने उन्हें चांटा मारा था. इसके बाद उसने चोरी का झूठा आरोप लगाकर उसके पति को जेल में बंद भी करा दिया था. उन्होंने आरोपी को 25 हजार रुपये भी दिए थे. इसके बाद भी उसने पुलिस से उसे पकड़वा दिया था. 

कलावा बांधने पर युवक को मारा थप्पड़ 

यह घटना सासनीगेट थाना क्षेत्र में हुई थी. जहां एक मुस्लिम युवक कबाड़ खरीदेने और बेचने का काम करता है. उसने हाथ में कलावा बांधा हुआ था. जिसके देख एक युवक भड़क गया और उसके साथ मारपीट की. आरोपी  ने पीड़ित बीच सड़क थप्पड़ मारा और मौके पर मौजूद किसी ने इसक घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया.

Advertisement

पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की 

इस मामले पर सीओ सिटी अभय पांडे ने बताया कि थाना सासनी गेट का एक प्रकरण संज्ञान में आया है. लगभग तीन-चार माह पुराना एक वीडियो वायरल हुआ है. इस संबंध में एक व्यक्ति द्वारा अशोभनीय टिप्पणी की जा रही है. इस संबंध में पीड़ित से तहरीर प्राप्त कर अभियोग पंजीकृत कर अन्य आवश्यक  कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »