'हार से बौखलाया विपक्ष, जनादेश का अनादर कर रहा इंडिया गठबंधन', बोले-योगी आदित्यनाथ

कांग्रेस और विपक्षी गठबंधन के बीच जारी सियासी खींचतान के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इंडिया गठबंधन के नेतृत्व पर सवाल उठाए हैं.

Advertisement
गोरखपुर में पदयात्रा करेंगे सीएम योगी (Photo-ITG) गोरखपुर में पदयात्रा करेंगे सीएम योगी (Photo-ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली ,
  • 04 नवंबर 2026,
  • अपडेटेड 11:26 AM IST

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस और इंडिया गठबंधन पर निशाना साधते हुए उनके नेतृत्व पर सवाल उठाए हैं. उन्होंने कहा कि इंडी गठबंधन के नेताओं में क्लैरिटी, कैपेसिटी और क्रेडिबिलिटी का पूरी तरह अभाव है. 

जनादेश का अनादर इसी सोच का परिणाम है. मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि चुनावों में लगातार हार का सामना कर रही कांग्रेस और इंडी गठबंधन की हताशा अब अराजकता की राजनीति में बदलती जा रही है.

Advertisement

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट कर विपक्ष पर हमला बोला. उन्होंने लिखा कि कांग्रेस और इंडिया गठबंधन चुनावों में हार के नए रिकॉर्ड बना रहे हैं. इसके बावजूद उनकी राजनीतिक हताशा लोकतांत्रिक मर्यादाओं के विपरीत अराजकता की राजनीति को बढ़ावा दे रही है. उन्होंने विपक्षी नेतृत्व में स्पष्ट सोच, राजनीतिक क्षमता और जनता के बीच विश्वसनीयता की कमी को लेकर भी सवाल उठाए.

गोरखपुर में 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा में होंगे शामिल

मुख्यमंत्री ने कहा कि अराजकता के विरुद्ध जनजागरण और लोकतंत्र की गरिमा की रक्षा के संकल्प के साथ बुधवार को गोरखपुर में आयोजित 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा में शामिल होंगे. इस पदयात्रा में उनके साथ भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन भी मौजूद रहेंगे.

लोकतंत्र की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है भाजपा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी देश के महान लोकतंत्र की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है, उन्होंने विपक्ष की राजनीति पर सवाल उठाते हुए कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में जनादेश का सम्मान और लोकतांत्रिक मर्यादाओं का पालन जरूरी है. भाजपा लोकतंत्र की गरिमा बनाए रखने और उसकी रक्षा के लिए संकल्पित है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »