'बिजनौर को अपशकुन बताने वाले नेता खुद अपशकुनी थे, हमें जिन्ना नहीं गन्ना चाहिए', बोले CM योगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बिजनौर के वर्धमान कॉलेज में आयोजित जनसभा के दौरान विपक्ष पर करारा हमला बोला. उन्होंने ₹1,003 करोड़ से अधिक की 76 विकास परियोजनाओं की सौगात देते हुए पूर्ववर्ती सरकारों की कार्यशैली, तुष्टिकरण की राजनीति और क्षेत्र में आए सुरक्षात्मक बदलावों पर अपनी बात रखी.

Advertisement
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Photo- ITGD) मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Photo- ITGD)

आशीष श्रीवास्तव / संजीव शर्मा

  • बिजनौर ,
  • 17 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 3:24 PM IST

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 17 जुलाई को बिजनौर के वर्धमान कॉलेज में आयोजित एक जनसभा के दौरान ₹1,003 करोड़ से अधिक की लागत वाली 76 विकास परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास की बड़ी सौगात दी. विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को चेक और प्रमाण पत्र वितरित किये. मुख्यमंत्री योगी ने पूर्व मुख्यमंत्रियों के बिजनौर न आने के दावों को खारिज करते हुए उन्हें ही अपशकुनी बताया.

Advertisement

बिजनौर को अपशकुन बताने वाले नेताओं पर हमला

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 2017 के पहले मुख्यमंत्री बिजनौर को अपशकुन मानकर यहां नहीं आते थे, लेकिन असल में वो खुद ही अपशकुन थे. जिस पावन धरा पर भगवान कृष्ण खुद आने को आतुर रहे और महात्मा विदुर के घर साग खाया, वहां भला कौन नहीं आना चाहेगा. उन्होंने तंज कसा कि पहले के नेता रात देर तक जागते थे, सुबह देर से सोते थे और अपनी मंडली में बैठे रहते थे, उनके पास जनता से मिलने का समय ही नहीं था.

जिन्ना बनाम गन्ना और दंगामुक्त उत्तर प्रदेश

विपक्ष पर तीखा प्रहार करते हुए सीएम योगी ने कहा कि बिजनौर में कुछ लोग बांटने की बात करते थे, ये वो लोग हैं जिन्हें जिन्ना चाहिए, जबकि हमें गन्ना चाहिए. पहले ये लोग शिवरात्रि, जन्माष्टमी और कांवड़ यात्रा पर रोक लगा देते थे. आज पूरा उत्तर प्रदेश दंगामुक्त है और धूमधाम से यात्राएं निकल रही हैं. अब किसी भी बेटी और व्यापारी की सुरक्षा में कोई सेंध नहीं लगा सकता है.

Advertisement

कांग्रेस के पाप और सामाजिक ताने-बाने पर वार

मुख्यमंत्री ने कहा कि देश का विभाजन कांग्रेस के पाप के कारण हुआ, जिसका खामियाजा भुगतने वाले पाकिस्तान-बांग्लादेश के प्रवासियों को हमारी सरकार ने 50 साल बाद अधिकार दिया. उन्होंने सपा-कांग्रेस को घेरते हुए कहा कि पहले केंद्र के भेजे 85 पैसे में से केवल 15 पैसे पहुंचते थे और ये लोग बच्चों की छात्रवृत्ति व पेंशन खा जाते थे. उन्होंने बाबा अंबेडकर का नाम लेकर योगेंद्र मंडल जैसा काम करने वालों से भी जनता को सचेत किया.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »