युवक ने आवारा कुत्ते को लाठी-डंडे से जमकर पीटा, पुलिस ने दर्ज किया केस

झांसी में आवारा कुत्ते को लाठी से मारने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है. जहां एक युवक गली के आवारा कुत्ते को बेरहमी से पीट रहा है. वायरल वीडियो में युवक यह कहता दिखाई दे रहा है कि बनाओ वीडियो फिर डंडे से कुत्तों को पीटने लगता है.

Advertisement
युवक ने डंडे से आवारा कुत्ते को पीटा युवक ने डंडे से आवारा कुत्ते को पीटा

अमित श्रीवास्तव

  • झांसी ,
  • 26 दिसंबर 2023,
  • अपडेटेड 10:46 PM IST

उत्तर प्रदेश के झांसी में आवारा कुत्ते को लाठी से मारने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है. जहां एक युवक गली के आवारा कुत्ते को बेरहमी से पीट रहा है. इस दौरान कुछ लोगों ने उसे रोकने का प्रयास भी किया लेकिन वह नहीं माना और कुत्तों को पीटता रहा. किसी ने इस घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. 

Advertisement

वायरल वीडियो में युवक यह कहता दिखाई दे रहा है कि बनाओ वीडियो फिर डंडे से कुत्तों को पीटने लगता है. दयाभावना फाउंडेशन के नरेंद्र पांचाल ने इस घटना की शिकायत स्थानीय थाने में दर्ज कराई. पुलिस का कहना है कि आरोपी सख्त कार्रवाई की जाएगी. इस घटना के बाद से स्थानीय लोगों में गुस्से का माहौल है. 

लाठी से आवारा कुत्ते को पीटता युवक 

बता दें, इससे पहले भी झांसी से कुत्ते की पिटाई का मामला सामने आया था. जहां एक बकरी पालक ने एक कुत्ते को बांधकर लाठियों से पीट-पीटकर मार डाला था. 

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया

बता दें, सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के रहने वाले अक्षय महरौलीया ने गली के कुत्तों को डंडे से मारा. कुछ लोगों ने उसे रोका तो वह नहीं माना और गाली-गलौज कर कुत्तों को मारता रहा. इतना ही नहीं वीडियो में बोलता दिख रहा है कि जिसे जो करना है वो कर ले. पुलिस ने वीडियो के आधार पर जांच कर कार्रवाई शुरू कर दी है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »