बेटे को देख बेसुध हुए पिता... बोले- आरोपी का एनकाउंटर हो, वाराणसी में BSc छात्र की हत्या पर बवाल

वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज में शुक्रवार को बीएससी छात्र की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई. इस वारदात के बाद हड़कंप मच गया. पोस्टमार्टम हाउस में बेटे का शव देखते ही पिता बेसुध हो गए. उन्होंने आरोपी के एनकाउंटर तक अंतिम संस्कार से इनकार कर दिया.

Advertisement
बेटे को देख बेसुध हो गए पिता. (Photo: Screengrab) बेटे को देख बेसुध हो गए पिता. (Photo: Screengrab)

रोशन जायसवाल

  • वाराणसी,
  • 21 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 8:07 AM IST

यूपी के वाराणसी में सनसनीखेज वारदात ने झकझोर कर रख दिया. कॉलेज कैंपस में बीएससी सेकेंड ईयर के छात्र सूर्य प्रताप सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई. छात्र के पिता देर रात ऋषिदेव पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे थे. इस दौरान वे बेटे का शव देख बेसुध हो गए. उनके साथ मौजूद लोगों ने उन्हें तैसे-तैसे संभाला. उन्होंने दाह संस्कार करने से इनकार कर दिया. पिता ने कहा कि जब तक आरोपी का एनकाउंटर नहीं होगा, तब तक दाह संस्कार नहीं करेंगे.

Advertisement

दरअसल, उदय प्रताप कॉलेज में शुक्रवार सुबह कैंपस के भीतर छात्र सूर्य प्रताप सिंह को दूसरे छात्र ने गोली मार दी थी. हमलावर ने न सिर्फ गोली चलाई, बल्कि जमीन पर गिरने के बाद भी छात्र पर फायरिंग करता रहा. इस दौरान कॉलेज परिसर में अफरातफरी मच गई और छात्र-छात्राएं इधर-उधर भागने लगी थीं.

इस घटना का वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि घायल छात्र जमीन पर पड़ा है और आरोपी उसके ऊपर चढ़कर दोबारा गोली चलाने की कोशिश कर रहा है.

यह भी पढ़ें: वाराणसी के यूपी कॉलेज में छात्र की हत्या के बाद तोड़फोड़, टीचर का सिर फटा-गाड़ियां क्षतिग्रस्त, कैंपस कराया जा रहा खाली

सूर्य प्रताप सिंह बीएससी सेकेंड ईयर का छात्र था. घटना के बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी मंजीत चौहान को गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसके साथी अनुज ठाकुर के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और वारदात के पीछे के कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रही है.

Advertisement

वारदात को लेकर परिजनों में गम और आक्रोश

पोस्टमार्टम हाउस में जब पिता ऋषिदेव बेटे का शव देखने पहुंचे तो वह खुद को संभाल नहीं पाए और बेसुध हो गए. बेटे की मौत उन्होंने कहा कि जब तक आरोपी का एनकाउंटर नहीं होगा, तब तक वह अपने बेटे का अंतिम संस्कार नहीं करेंगे. पिता के इस बयान के बाद माहौल और ज्यादा भावुक हो गया. परिजन और स्थानीय लोग भी वारदात को लेकर आक्रोशित नजर आए.

काफी जद्दोजहद के बाद परिजन शव को अपने शिवपुर स्थित आवास ले गए, जहां भारी संख्या में लोग जुटे रहे. परिवार शव को हरिश्चंद्र घाट ले जाने की तैयारी में था, लेकिन पिता ने इनकार कर दिया. पुलिस का कहना है कि मामले में तेजी से कार्रवाई की जा रही है और दोषियों को सख्त सजा दिलाई जाएगी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »