मुरादाबाद: डिजिटल अरेस्ट और 2 करोड़ रुपये से अधिक की ठगी मामले में 2 गिरफ्तार

मुरादाबाद जिले में साइबर गिरोह के दो सदस्यों को डिजिटल अरेस्ट और 2 करोड़ रुपये से अधिक की ठगी के मामले में गिरफ्तार किया गया है. आरोपियों ने खुद को पुलिस अधिकारी बताकर ये ठगी की थी.

Advertisement
डिजिटल अरेस्ट और 2 करोड़ रुपये से अधिक की ठगी मामले में 2 गिरफ्तार (सांकेतिक तस्वीर) डिजिटल अरेस्ट और 2 करोड़ रुपये से अधिक की ठगी मामले में 2 गिरफ्तार (सांकेतिक तस्वीर)

aajtak.in

  • मुरादाबाद,
  • 16 मई 2025,
  • अपडेटेड 11:49 AM IST

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले में साइबर गिरोह के दो सदस्यों को डिजिटल अरेस्ट और 2 करोड़ रुपये से अधिक की ठगी के मामले में गिरफ्तार किया गया है. नोएडा साइबर क्राइम ब्रांच के अनुसार, आरोपियों ने खुद को पुलिस अधिकारी बताकर पीड़ित को डिजिटल अरेस्ट किया. उन्होंने दावा किया कि पीड़ित मानव तस्करी के मामले में शामिल है और फिर उससे 2.39 करोड़ रुपये ठग लिए.

Advertisement

आरोपियों की पहचान मुकेश सक्सेना और अनीस अहमद के रूप में हुई है, जो मुरादाबाद के रहने वाले हैं और गुरुवार को उन्हें गिरफ्तार किया गया है. नोएडा की डीसीपी (साइबर क्राइम) प्रीति यादव ने कहा, 'शिकायतकर्ता ने 18 मार्च को भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 308 (2), 319 (2), 318 (4) और आईटी एक्ट की धारा 66 डी के तहत शिकायत दर्ज कराई थी.'

उन्होंने कहा,'पीड़ित ने उल्लेख किया है कि गिरफ्तार आरोपियों ने खुद को पुलिस अधिकारी बताकर डिजिटल गिरफ्तारी की. उन्होंने दावा किया कि पीड़ित मानव तस्करी में शामिल है और फिर उससे 2.39 करोड़ रुपये ठग लिए.' उन्होंने आगे कहा कि शिकायत प्राप्त होते ही आरोपियों के बैंक खाते फ्रीज कर दिए गए.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »