सोनम वांगचुक के समर्थन में मार्च निकालने पर यूपी का रेजिडेंट डॉक्टर सस्पेंड

उत्तर प्रदेश के बहराइच मेडिकल कॉलेज के रेजिडेंट डॉक्टर डॉ. रूपक इखे को सोनम वांगचुक के समर्थन में अकेले मार्च निकालने पर निलंबित कर दिया गया है. मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने मामले की जांच के लिए पांच सदस्यीय समिति बनाई है, जो सात दिन में रिपोर्ट देगी. डॉ. इखे ने कहा कि यह उनका व्यक्तिगत कदम था और उनका किसी राजनीतिक दल या संगठन से कोई संबंध नहीं है. जांच रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

Advertisement
सोनम वांगचुक और उनकी पत्नी गीतांजलि जे. आंग्मो. (File Photo : PTI) सोनम वांगचुक और उनकी पत्नी गीतांजलि जे. आंग्मो. (File Photo : PTI)

aajtak.in

  • बहराइच,
  • 19 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 8:43 PM IST

उत्तर प्रदेश के बहराइच स्थित महाराजा सुहेलदेव स्वायत्तशासी राजकीय मेडिकल कॉलेज के एक रेजिडेंट डॉक्टर को सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के समर्थन में मार्च निकालने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है.

मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. संजय खत्री ने बताया कि एनेस्थीसियोलॉजी विभाग में डिप्लोमा कर रहे डॉ. रूपक इखे को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है. मामले की जांच के लिए पांच सदस्यीय समिति बनाई गई है, जिसे सात दिन के भीतर अपनी रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए गए हैं. रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

Advertisement

डॉ. रूपक इखे महाराष्ट्र के रहने वाले हैं और एमबीबीएस करने के बाद बहराइच मेडिकल कॉलेज में डिप्लोमा की पढ़ाई कर रहे हैं.

अधिकारियों के अनुसार, शुक्रवार शाम डॉ. इखे ने अकेले शहर में मार्च निकाला. इस दौरान उनके हाथ में सोनम वांगचुक के समर्थन में संदेश लिखा हुआ पोस्टर था और उन्होंने ऐसा ही संदेश लिखा टी-शर्ट भी पहन रखा था. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में वह जिला अधिकारी आवास की ओर पैदल जाते हुए दिखाई दिए.

मार्च के दौरान डॉ. इखे ने पत्रकारों से कहा कि यह उनका व्यक्तिगत कदम है. उन्होंने किसी को इस मार्च में शामिल होने के लिए नहीं बुलाया और न ही वह किसी राजनीतिक दल या संगठन से जुड़े हैं. उन्होंने व्यवस्था में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए हर स्तर पर जवाबदेही की मांग की. साथ ही नीट अभ्यर्थियों को होने वाली परेशानियों पर भी चिंता जताई.

Advertisement

मेडिकल कॉलेज प्रशासन का कहना है कि पूरे मामले की जांच सेवा नियमों के तहत की जा रही है और जांच समिति की रिपोर्ट आने के बाद आगे का फैसला लिया जाएगा.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »