कांवड़ यात्रा में हेलीकॉप्टर से होगी पुष्पवर्षा, 7 जिलों में योगी सरकार करेगी शिवभक्तों का स्वागत

उत्तर प्रदेश सरकार कांवड़ यात्रा को भव्य बनाने के लिए 9 और 10 अगस्त को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सात जिलों में हेलीकॉप्टर से कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा कराएगी. बागपत, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़ और बुलंदशहर में तय समय के अनुसार शिवभक्तों का स्वागत किया जाएगा. पूरे अभियान के लिए लगभग 10 घंटे की उड़ान निर्धारित की गई है.

Advertisement
हेलीकॉप्टर से फूल बरसाकर होगा लाखों कांवड़ियों का स्वागत. (Photo: Screengrab) हेलीकॉप्टर से फूल बरसाकर होगा लाखों कांवड़ियों का स्वागत. (Photo: Screengrab)

संतोष शर्मा

  • लखनऊ ,
  • 03 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 9:58 PM IST

उत्तर प्रदेश सरकार इस वर्ष कांवड़ यात्रा को और अधिक भव्य और श्रद्धापूर्ण बनाने की तैयारी में जुटी है. शिवभक्त कांवड़ियों के सम्मान में 9 और 10 अगस्त को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सात जिलों में हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा की जाएगी. सरकार की योजना के तहत तय समय पर अलग-अलग जिलों में कांवड़ियों का फूल बरसाकर स्वागत किया जाएगा. पूरे अभियान के दौरान हेलीकॉप्टर से कुल लगभग 10 घंटे तक पुष्पवर्षा की जाएगी. इसका उद्देश्य कांवड़ यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं का सम्मान करना और यात्रा को भव्य स्वरूप देना है.

Advertisement

9 अगस्त को हेलीकॉप्टर सुबह लखनऊ से बागपत के लिए रवाना होगा. निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सुबह 10:30 बजे से 11:15 बजे तक बागपत में कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा की जाएगी. इसके बाद हेलीकॉप्टर सहारनपुर पहुंचेगा, जहां सुबह 11:45 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक श्रद्धालुओं का फूलों से स्वागत किया जाएगा. इसके बाद दोपहर 1:30 बजे से 2:15 बजे तक मुजफ्फरनगर में कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा होगी. दिन का अंतिम कार्यक्रम मेरठ में रखा गया है, जहां शाम 3:45 बजे से 4:30 बजे तक हेलीकॉप्टर से फूल बरसाए जाएंगे.

पहले दिन चार जिलों में होगी पुष्पवर्षा

सरकारी कार्यक्रम के अनुसार पहले दिन हेलीकॉप्टर की कुल उड़ान अवधि 6 घंटे 10 मिनट निर्धारित की गई है. 10 अगस्त को हेलीकॉप्टर मेरठ से उड़ान भरकर सबसे पहले गाजियाबाद पहुंचेगा. यहां सुबह 8:30 बजे से 9:15 बजे तक कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा की जाएगी.

Advertisement

इसके बाद हेलीकॉप्टर हापुड़ जाएगा, जहां सुबह 9:45 बजे से 10:30 बजे तक श्रद्धालुओं का फूल बरसाकर स्वागत किया जाएगा. इसके बाद अंतिम कार्यक्रम बुलंदशहर में होगा. यहां सुबह 11:15 बजे से दोपहर 12 बजे तक शिवभक्तों पर पुष्पवर्षा की जाएगी. सभी कार्यक्रम पूरे होने के बाद हेलीकॉप्टर दोपहर 12:30 बजे बुलंदशहर से लखनऊ के लिए रवाना होगा. दूसरे दिन कुल 3 घंटे 45 मिनट की उड़ान तय की गई है.

दूसरे दिन तीन जिलों में होगा स्वागत

दो दिनों में चलने वाले इस अभियान के दौरान हेलीकॉप्टर की कुल उड़ान अवधि 9 घंटे 55 मिनट रहेगी. इस दौरान पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सात जिलों में कांवड़ यात्रा मार्ग पर पहुंचने वाले शिवभक्तों का फूल बरसाकर स्वागत किया जाएगा. उत्तर प्रदेश सरकार की इस योजना के तहत बागपत, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़ और बुलंदशहर में तय कार्यक्रम के अनुसार हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा की जाएगी. इसके लिए समय और उड़ान का पूरा कार्यक्रम पहले ही निर्धारित कर दिया गया है.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »