यूपी: बलिया में शादी का झांसा देकर महिला से कई बार बनाया यौन संबंध, आरोपी गिरफ्तार

बलिया जिले में शादी का झांसा देकर 20 वर्षीय युवती से कई बार शारीरिक संबंध बनाने के आरोप में 23 वर्षीय दिनेश पासवान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. युवती के विवाह की मांग पर वह मुकर गया, जिसके बाद उसने शिकायत दर्ज कराई. बैरिया के सर्किल ऑफिसर मोहम्मद फहीम कुरैशी ने बताया कि बीएनएस की धारा 69 के तहत केस दर्ज कर आरोपी को घर से गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

Advertisement
(Photo: Representational) (Photo: Representational)

aajtak.in

  • बलिया,
  • 09 दिसंबर 2025,
  • अपडेटेड 5:44 PM IST

उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में शादी का झांसा देकर युवती से कई बार शारीरिक संबंध बनाने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस के मुताबिक, घटना दोकटी थाना क्षेत्र के एक गांव की है, जहां 20 वर्षीय युवती के साथ उसी गांव के 23 वर्षीय दिनेश पासवान ने संबंध बनाए थे. आरोप है कि दिनेश पासवान ने युवती से शादी करने का वादा किया, लेकिन जब युवती ने विवाह के लिए कहा तो वह मुकर गया.

Advertisement

बैरिया के सर्किल ऑफिसर मोहम्मद फहीम कुरैशी ने बताया कि सोमवार को युवती की शिकायत के आधार पर दिनेश पासवान के खिलाफ बीएनएस की धारा 69 (छलपूर्वक यौन संबंध बनाना) के तहत केस दर्ज किया गया. पुलिस ने मंगलवार को आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया और उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया.

BNS की धारा 69 कहती है कि अगर कोई व्यक्ति बिना असली इरादे के शादी का झांसा देकर यौन संबंध बनाता है, तो वह अपराध है. इस अपराध की सज़ा 10 साल तक की जेल और जुर्माने तक हो सकती है. अगर साबित हो जाए कि किसी महिला की सहमति शादी के वादे के कारण ली गई थी. जबकि शुरू से विवाह करने का कोई इरादा नहीं था तो उसे कानूनी अपराध माना जाएगा.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »