'राम मंदिर में चोरी करने वालों को होगा कैंसर...', BJP विधायक अनिल सिंह का बयान, सपा को जमकर घेरा

UP News: उन्नाव की पुरवा सीट से बीजेपी विधायक अनिल सिंह का विवादित बयान. कहा कि राम मंदिर में चोरी करने वालों को सीधे कैंसर होगा और वे कुढ़-कुढ़ कर मरेंगे. अखिलेश यादव को भी घेरा. पूरी रिपोर्ट...

Advertisement
सपा पर बरसे BJP विधायक अनिल सिंह.(Photo:ITG) सपा पर बरसे BJP विधायक अनिल सिंह.(Photo:ITG)

सूरज सिंह

  • उन्नाव ,
  • 30 जून 2026,
  • अपडेटेड 12:14 AM IST

उत्तर प्रदेश में अयोध्या राम मंदिर के चढ़ावे और चंदा चोरी को लेकर छिड़ा सियासी घमासान थमने का नाम नहीं ले रहा है. विपक्ष जहां इस मुद्दे पर सरकार को लगातार घेर रहा है, वहीं सत्तापक्ष के नेता भी अब आक्रामक और विवादित बयान देने पर उतारू हैं.

ताजा मामला उन्नाव जिले की पुरवा विधानसभा सीट का है, जहां से भाजपा विधायक अनिल सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो रहा है. कार्यकर्ताओं और जनता को संबोधित करते हुए विधायक ने न केवल समाजवादी पार्टी, बल्कि मंदिर में चोरी करने वालों के लिए बेहद आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया.

Advertisement

'चोरों को सीधे कैंसर होगा, भगवान देंगे सजा-ए-मौत'
वायरल वीडियो में भाजपा विधायक अनिल सिंह राम मंदिर चढ़ावा चोरी के मुद्दे पर काफी आक्रोशित नजर आ रहे हैं. उन्होंने जनता के बीच कहा, "जिन लोगों ने भी प्रभु राम के मंदिर में चोरी की होगी न, उनको सीधे कैंसर हो जाएगा. कैंसर सीधे तौर पर भगवान की तरफ से दी गई सजा-ए-मौत होगी. आप आगे एक साल बाद देखना, उन्हें कैंसर की बीमारी हो जाएगी. चोरों को हम नहीं रोक सकते, घर में जेवर चुराने वाले भी हमारे ही परिवार के लोग होते हैं." देखें VIDEO:- 

विधायक यहीं नहीं रुके, उन्होंने आगे कहा कि चोरों को दंड देने का काम योगी और मोदी जी की सरकार तो करेगी ही, लेकिन प्रभु राम ऐसा दंड देंगे कि वे 'कुढ़-कुढ़ कर' मरेंगे. उनकी सात पुश्तें याद रखेंगी कि मंदिर का पैसा चुराने का क्या अंजाम होता है. उन्होंने कहा कि ट्रस्ट का पैसा स्कूल, कॉलेज और अस्पताल बनाने के लिए होता है ताकि गरीबों का मुफ्त इलाज हो सके, लेकिन कुछ कुकर्मी मंदिर का घंटा तक उठा ले जा रहे हैं.

Advertisement

अखिलेश यादव और मुलायम सिंह पर साधा निशाना
समाजवादी पार्टी के आरोपों पर पलटवार करते हुए विधायक अनिल सिंह ने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव को भी कटघरे में खड़ा किया.

उन्होंने कहा, "ये समाजवादी पार्टी के लोग जो आज आवाज उठा रहे हैं, ये खुद चुट्टे चोर हैं. इन्होंने उत्तर प्रदेश में जगह-जगह गरीबों का राशन बेच लिया, जमीनें हड़प लीं और गरीबों का हक छीना. अखिलेश यादव क्या बोलते हैं? उनके अपने नेता भ्रष्टाचारी हैं. उनके घर में सीबीआई (CBI) की जांच चल रही है, मुलायम सिंह जी पर सीबीआई जांच चलती रही है. वे हमें न बताएं कि चोर कौन है, साल 2027 के चुनाव में जनता इन्हें इनका असली चेहरा दिखा देगी."

उन्होंने अखिलेश यादव के पुराने ट्वीट्स पर तंज कसते हुए कहा कि जो इंसान कभी रामलला के दर्शन करने नहीं गया, वो ट्वीट कर रहा है कि उनकी सरकार आएगी तो रामनगरी बनाएंगे. भाजपा ने अयोध्या को ऐसा स्वर्ग जैसा बना दिया है कि आज अखिलेश यादव भी राम का नाम लेने पर मजबूर हो गए हैं.

'टिकट कटने के डर से दे रहे ऊल-जुलूल भाषण'
BJP विधायक अनिल सिंह के इस विवादित और अंधविश्वास को बढ़ावा देने वाले बयान पर पुरवा विधानसभा के विपक्षी नेताओं ने भी मोर्चा खोल दिया है. स्थानीय विपक्षी नेताओं का कहना है कि विधायक अनिल सिंह को अच्छी तरह पता है कि क्षेत्र में उनके खराब प्रदर्शन के कारण इस बार उनका चुनावी टिकट कटने जा रहा है.

Advertisement

विपक्षी नेताओं ने आरोप लगाया, "विधायक अपनी जमीन खिसकती देख बौखला गए हैं. वे केवल मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शीर्ष नेतृत्व की नजरों में आने के लिए इस तरह के ऊल-जुलूल और अमर्यादित भाषण दे रहे हैं, ताकि किसी भी तरह उनकी राजनीति बची रहे और बीजेपी उन्हें फिर से अपना उम्मीदवार बना दे. लेकिन जनता उनके इस झांसे में आने वाली नहीं है."

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »