सावधान! शादी में घुस रहा सूट-बूट वाला चोर, नोएडा में मेहमान बनकर उड़ाए 5 लाख, VIDEO

नोएडा के सेक्टर 51 स्थित डायमंड क्रॉउन बैंक्विट हॉल में एक सगाई समारोह से चोरी का ऐसा ही मामला सामने आया है जो हैरान कर दे. यहां मेहमान बनकर सजधज कर पार्टी में घुसे शख्स ने 5 लाख रुपये कैश से भरा बैग उड़ा डाला.

Advertisement
 नोएडा में मेहमान बनकर उड़ाए 5 लाख (Photo: itg) नोएडा में मेहमान बनकर उड़ाए 5 लाख (Photo: itg)

भूपेन्द्र चौधरी

  • नोएडा,
  • 20 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 1:00 PM IST

दिल्ली से सटे नोएडा में अगर आप शादी या सगाई जैसे कार्यक्रम कर रहे हैं और आपके कार्यक्रम में सूट बूट पहनकर लोग पहुंच रहे है तो जरूरी नहीं है कि आने वाला हर शख्स मेहमान ही हो.ये भी हो सकता है कि बराती या शराती बनकर कोई चोर आपके मांगलिक कार्यक्रम में पहुंच गया है जो खुशियों के रंग में भंग डाल सकता है.

Advertisement

मेहमान बनकर सजकर पहुंचा चोर

नोएडा के सेक्टर 51 स्थित डायमंड क्रॉउन बैंक्विट हॉल में एक सगाई समारोह के दौरान ऐसा ही मामला सामने आया है. यहां ऐसा ही एक चोर 5 लाख रुपए कैश से भरा बैग उड़ाकर ले गया. मामला थाना सेक्टर 49 क्षेत्र का है. जानकारी के मुताबिक रविवार दोपहर में बैंक्विट हॉल में सगाई का कार्यक्रम चल रहा था और दोनों पक्ष खुशी के माहौल में व्यस्त थे. इसी दौरान एक युवक, जो पूरी तरह मेहमान जैसा दिख रहा था, वह सजधज कर समारोह में दाखिल हुआ. 

चलते फिरते ले उड़ा 5 लाख

उसने पहले आराम से माहौल को समझा, इधर-उधर घूमता रहा और लोगों में घुल-मिल गया, ताकि किसी को शक न हो.  उसके बाद युवक की नजर एक ऐसे बैग पर पड़ी,जिसमें नगदी रखी हुई थी. बस उसे वो ले उड़ा. हैरानी की बात यह रही कि कार्यक्रम में उसने पहले मेहमानों की तरह खाना खाया और फिर बेहद शातिर तरीके से करीब 5 लाख रुपए से भरा बैग उठाकर मौके से फरार हो गया.

Advertisement

सीसीटीवी में कैद हुई घटना

ये पूरी घटना बैंक्विट हॉल में लगे CCTV कैमरों में कैद हो गई है. फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि आरोपी पहले कुछ देर तक सामान्य तरीके से घूमता है और फिर मौका देखकर बैग लेकर अपने सूट की आड़ में कर के बाहर निकल जाता है. वहीं कुछ देर बाद जब पीड़ित परिवार को बैग गायब होने का पता चला तो हड़कंप मच गया. काफी तलाश के बाद भी बैग नहीं मिला, जिसके बाद CCTV फुटेज खंगाली गई तो इस चोरी के बारे में पता चला. इसके बाद पीड़ित परिवार ने सेक्टर-49 थाने में शिकायत दर्ज कराई है. वहीं पुलिस का कहना है कि CCTV के आधार पर आरोपी की पहचान की कोशिश जा रही है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »