बांदा में 11वीं क्लास की छात्रा के सुसाइड मामले में नया अपडेट, पिता ने लगाया छेड़छाड़ का आरोप

उत्तर प्रदेश के बांदा में एक 11वीं की छात्रा ने 2 फरवरी को सुसाइड किया था. इस मामले में लड़की के पिता का कहना है कि छेड़छाड़ और अपमान होने की वजह से लड़की ने सुसाइड की थी. पिता की शिकायत पर पुलिस ने एक महिला सहित 3 लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने सहित छेड़खानी की रिपोर्ट दर्ज की है.

Advertisement
बांदा में एक लड़की ने की सुसाइड तो पिता ने उकसावे का लगाया आरोप बांदा में एक लड़की ने की सुसाइड तो पिता ने उकसावे का लगाया आरोप

aajtak.in

  • बांदा,
  • 16 फरवरी 2023,
  • अपडेटेड 7:25 AM IST

उत्तर प्रदेश के बांदा में एक 11वीं की छात्रा के सुसाइड मामले में नया मोड़ सामने आया है. इस मामले में पिता का आरोप है कि बेटी ने छेड़छाड़ और अपमान होने के कारण सुसाइड किया था, शिकायत पर पुलिस ने एक महिला सहित 3 लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने सहित छेड़खानी की रिपोर्ट दर्ज की है. पुलिस ने केस दर्ज करने के बाद आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है. साथ ही एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. बाकी दो आरोपियों की तलाश की जा रही है.

Advertisement

मामला देहात कोतवाली के एक गांव का है, जहां के रहने वाले एक व्यक्ति ने पुलिस में शिकायत के दौरान कहा कि उसकी 16 वर्षीय बेटी एक कॉलेज में 11वीं की स्टूडेंट थी. बीते 2 फरवरी को घर से सटे एक हाते में अपनी गाय लेने गई थी, उसी समय पड़ोस की एक महिला और एक युवक ने एक मुस्लिम युवक को बुलाकर पशु बाड़े के अंदर भेज दिया, जबकि दोनों खुद दरवाजे पर खड़े हो गए. पिता का आरोप है कि मुस्लिम युवक ने बेटी से अश्लील्ता की. 

इस बात से परेशान थी लड़की

लड़की ने इसका विरोध किया और शोर मचाया. इस पर बाहर खड़ी महिला और युवक ने लोगों को बुलाकर बेटी को अपमानित करते हुए गलत ढंग से घटना को पेश किया, जिससे लड़की ने घर पहुंचकर परिजनों को घटना की जानकारी दी. इस घटना से लड़की बहुत परेशान थी और उसने मौका पाकर आत्महत्या कर ली थी. पुलिस ने शव को मर्चरी भेज पोस्टमार्टम कराया है और पिता की शिकायत पर केस दर्ज किया है.

Advertisement

पुलिस कर रही मामले की जांच

देहात कोतवाली के प्रभारी मिथलेश कुमार सिंह ने बताया कि मामले में शिकायत मिलते ही आत्महत्या के उकसाने, छेड़खानी सहित अन्य धाराओ में केस दर्ज किया गया है. एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, दो की तलाश जारी है, जल्द ही उन्हें भी पकड़कर जेल भेजकर आगे की कार्यवाही की जाएगी. 

(इनपुट- सिद्धार्थ)

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »