'लहरिया लुटा ए राजा...', BHU में दीक्षांत समारोह के बाद भोजपुरी गानों पर झूमे-थिरके छात्र-छात्राएं

Banaras Hindu University: दीक्षांत समारोह के बाद छात्र-छात्राओं का डीजे पर डांस करने का वीडियो वायरल हो गया है. यूनिवर्सिटी का प्रॉक्टोरियल बोर्ड भी इस नई परंपरा पर अपनी बेबसी जाहिर कर रहा है.

Advertisement
झूमते-थिरकते BHU के छात्र-छात्राएं. झूमते-थिरकते BHU के छात्र-छात्राएं.

रोशन जायसवाल

  • वाराणसी ,
  • 18 दिसंबर 2024,
  • अपडेटेड 2:56 PM IST

देश के अग्रणी शिक्षण संस्थानों में से एक वाराणसी के बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) का 104वां दीक्षांत समारोह परंपरा अनुसार संपन्न हो गया, लेकिन भोजपुरी गानों पर छात्र-छात्राओं का डांस भी नई परंपरा का रूप ले चुका है. इस बार भी दीक्षांत समारोह के बाद छात्र-छात्राओं के डांस का वीडियो वायरल हो गया है. वहीं, यूनिवर्सिटी का प्रॉक्टोरियल बोर्ड भी इस नई परंपरा पर अपनी बेबसी जाहिर कर रहा है.

Advertisement

एशिया के सबसे बड़े आवासीय विश्वविद्यालय का तमगा भले ही बनारस हिंदू विश्वविद्यालय को मिला हो, लेकिन अक्सर यह विश्वविद्यालय अपनी खूबियों के बजाए खामियों के चलते सुर्खियों में रहता है. चाहे फिर मौका विश्वविद्यालय के स्थापना दिवस का हो या फिर दीक्षांत समारोह का. कैंपस में डीजे की धुन पर बजने वाले गानों पर छात्र-छात्राएं जमकर थिरकते हैं.

ऐसा ही इस बार भी 104वें दीक्षांत समारोह के दौरान देखने को मिला. BHU के दीक्षांत समारोह के दौरान ऐसी परंपरा है कि छात्र-छात्राएं अपनी डिग्री को लेकर कैंपस  स्थित काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन पूजन के लिए आते हैं और बाबा का आशीर्वाद लेते हैं. लेकिन पिछले कुछ वर्षों से अपने विभागों में से डिग्री लेने के बाद छात्र-छात्राएं बकायादा डीजे के साथ मंदिर पहुंचने लगे हैं और बीच में पड़ने वाले रास्ते पर जमकर डांस और मस्ती करते हैं. 

Advertisement

हिंदी गानों का मामला सीमित था, लेकिन बीते कुछ सालों से न केवल छात्र, बल्कि छात्राएं भी 'लहरिया लुटा ए राजा...' जैसे भोजपुरी गानों पर जमकर थिरकते हुए नजर आ जाते हैं और इस बार भी ऐसा ही हुआ. अब दर्जनों की संख्या में BHU के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं.

BHU दीक्षांत समारोह में डिग्री लेने के बाद थिरकते छात्र-छात्राएं.

वहीं, इस मामले में काशी हिंदू विश्वविद्यालय के चीफ प्रॉक्टर शिव प्रकाश सिंह ने बताया कि डिग्री मिलने के बाद छात्र-छात्राओं में अलग ही उत्साह रहता है और वह कैंपस में डीजे मंगाकर गीत संगीत बजवाते हैं. 

प्रॉक्टर ने अपनी बेबसी भी जाहिर की कि पिछले कुछ वर्षों से इस परंपरा को नियंत्रित करने की भी कोशिश की गई, लेकिन ऐसा हो नहीं सका. उन्होंने बताया कि कुछ विभागों के विभागाध्यक्ष इसकी अनुमति देते हैं. जिनसे हमने लिखित पत्र पर साइन भी कराया है और उसके बाद ही डीजे निकालने की अनुमति दी जाती है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »