'आपने पिज्जा ऑर्डर किया था...', 3 छात्रों ने धनतेरस पर यूं दिया 40 लाख की लूट को अंजाम

कानपुर में 40 लाख रुपये की चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले तीन चोरों को पुलिस ने गिफ्तार कर लिया है. इनके पास से चोरी का सारा सामान भी बारामद कर लिया गया. पुलिस ने बताया कि चोरों ने घर में घुसते ही लड़की से पूछा कि आपने पिज्जा ऑर्डर किया था. लड़की के मना करने पर आरोपियों ने उसे धक्का दिया और घर के अंदर घुस गए.

Advertisement
40 लाख रुपये की चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार 40 लाख रुपये की चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

सिमर चावला

  • कानपुर ,
  • 17 नवंबर 2023,
  • अपडेटेड 6:36 PM IST

कानपुर में तीन छात्रों ने चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया. धनतेरस के दिन आरोपी पिज्जा डिलीवरी बॉय बनकर एक घर में जबरन घुसे और 40 लाख रुपये कैश और जेवर लूटकर फरार हो गए. इस वारदात को अंजाम देने वाले तीन चोरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. लेकिन अभी भी पुलिस द्वारा इस केस की गहराई से जांच कर रही है. 

Advertisement

पुलिस कमिश्नरेट के डीसीपी पूर्वी तेज स्वरूप सिंह ने बताया कि 10 नवंबर 2023 को आकाश गंगा बिहार कॉलोनी अहिरवां थाना चकेरी के निवासी नरेंद्र गुप्ता अपनी पत्नी और बेटी के साथ किसी रिश्तेदार के घर गए थे. लेकिन उनकी छोटी बेटी एक युवक के साथ घर पर मौजूद थी.

तीन छात्रों ने ऐसे दिया 40 लाख रुपये की चोरी की वारदात को अंजाम

चोरों ने घर में घुसते ही लड़की से पूछा कि आपने पिज्जा ऑर्डर किया था. लड़की के मना करने पर आरोपियों ने उसे धक्का दिया और घर के अंदर घुस गए. इसके बाद दरवाजा बंद कर लड़की को डरा धमकाकर कैश और जेवर लूटकर फरार हो गए. परिजनों के घर लौटने पर उसने घटना की जानकारी दी. 

मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने तीनों चोरों को गिरफ्तार किया

इसके बाद स्थानीय थाने में चोरी की वारदात की शिकायत दर्ज कराई गई. जांच के दौरान मुखबिर की सटीक सूचना के आधर पर एयरपोर्ट तिराहे के पास से पुलिस ने तीनों शातिर राकेश कुमार सरोज, सुमित, विनोद सिंह को गिरफ्तार कर लिया. तीनों आरोपी नौबस्ता व बाबूपुरवा कांनपुर के ही रहने वाले हैं. 

Advertisement

घटना का खुलासा करने वाली टीम को दिया जाएगा 25 हजार का इनाम

डीसीपी ने बताया कि इस घटना का खुलासा करने वाली पुलिस टीम को 25 हजार का इनाम दिया जाएगा. जानकारी के मुताबिक मकान मालिक नरेंद्र गुप्ता के साढ़ू इस साजिश के मुख्य आरोपी हैं. पुलिस ने कैश और जेवरात बरामद कर लिए हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »