Shamli: कांवड़ियों के साथ 12 km पैदल चले SP, लिया सुरक्षा का जायजा, शिवभक्तों से भी की बात

शामली एसपी रामसेवक गौतम ने कांवड़ यात्रा की तैयारियों का जायजा लेने के लिए मुजफ्फरनगर बॉर्डर पर लालूखेड़ी तक निरीक्षण किया. उन्होंने वॉच टावर पर चढ़कर व्यवस्थाओं को देखा और पुलिसकर्मियों को निर्देश दिए. कांवड़ियों से बातचीत कर प्रशासन की व्यवस्था पर प्रतिक्रिया भी ली. हरियाणा और राजस्थान से आए यात्रियों ने व्यवस्थाओं की सराहना की.

Advertisement
एसपी रामसेवक गौतम कांवड मार्ग का निरिक्षण किया (Photo: Screengrab) एसपी रामसेवक गौतम कांवड मार्ग का निरिक्षण किया (Photo: Screengrab)

शरद मलिक

  • शामली ,
  • 15 जुलाई 2025,
  • अपडेटेड 4:51 PM IST

उत्तर प्रदेश के शामली में कांवड़ यात्रा को लेकर प्रशासन पूरी तरह से सक्रिय है. श्रावण मास के शुरू होते ही हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर आने वाले शिव भक्तों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है. यात्रा को शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन की ओर से लगातार निरीक्षण किया जा रहा है.

इसी कड़ी में सोमवार दोपहर शामली के पुलिस अधीक्षक रामसेवक गौतम ने शामली से लालूखेड़ी बॉर्डर तक कांवड़ मार्ग का निरीक्षण किया. वह मुजफ्फरनगर सीमा पर पहुंचे और वहां बनाए गए पुलिस वॉच टावर पर चढ़कर पूरी व्यवस्था का जायजा लिया. निरीक्षण के दौरान एसपी ने कांवड़ मार्ग पर पैदल चलकर सुरक्षा और व्यवस्थाओं को खुद देखा.

Advertisement

कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस प्रशासन एक्टिव

इस दौरान एसपी ने मौके पर तैनात पुलिस फोर्स और अधिकारियों से बातचीत की और जरूरी दिशा-निर्देश दिए. उन्होंने हरिद्वार से गंगाजल लेकर आ रहे कांवड़ यात्रियों से भी बातचीत की. एसपी ने उनसे पूछा कि यात्रा के दौरान किसी तरह की कोई समस्या तो नहीं आ रही.

पुलिस अधीक्षक ने किया शामली से लालूखेड़ी बॉर्डर का दौरा

इस पर यात्रियों ने जिला प्रशासन की प्रशंसा करते हुए कहा कि उन्हें कोई दिक्कत नहीं हो रही है. विशेषकर हरियाणा और राजस्थान से आए कांवड़ियों ने कहा कि शामली और मुजफ्फरनगर रोड पर पुलिस की व्यवस्था बेहतरीन है.

हरियाणा से आए अनु नाम के कांवड़ यात्री ने कहा कि हमने हरिद्वार से जल लेकर शामली तक यात्रा की है और हमें हरियाणा जाना है. रास्ते भर पुलिस की मुस्तैदी और सहयोग ने यात्रा को आसान बना दिया है.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »