'गौमाता को मिले राष्ट्र माता का दर्जा'...लखनऊ में सपा का बड़ा कार्यक्रम, पूजा शुक्ला भरेंगी हुंकार

लखनऊ में समाजवादी पार्टी गौमाता को 'राष्ट्र माता' घोषित करने की मांग को लेकर बड़ा कार्यक्रम आयोजित करने जा रही है. आशियाना स्थित कांशीराम स्थल पर होने वाले इस आयोजन का नेतृत्व सपा नेत्री पूजा शुक्ला करेंगी. पार्टी का कहना है कि इस मुद्दे पर जनसमर्थन जुटाने के लिए अभियान चलाया जाएगा. वहीं सपा ने सरकार पर कार्यक्रम में अड़चन पैदा करने और गौशालाओं की अनदेखी करने का आरोप लगाया है.

Advertisement
समाजवादी पार्टी गौमाता को 'राष्ट्र माता' घोषित करने की मांग को लेकर बड़ा कार्यक्रम आयोजित करने जा रही है (File Photo ) समाजवादी पार्टी गौमाता को 'राष्ट्र माता' घोषित करने की मांग को लेकर बड़ा कार्यक्रम आयोजित करने जा रही है (File Photo )

आशीष श्रीवास्तव

  • लखनऊ,
  • 23 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 11:56 AM IST

उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक बार फिर गौमाता को 'राष्ट्र माता' घोषित करने की मांग जोर पकड़ती दिख रही है. इस मुद्दे को लेकर समाजवादी पार्टी (सपा) लखनऊ में बड़ा कार्यक्रम आयोजित करने जा रही है. पार्टी की नेत्री और पूर्व विधानसभा प्रत्याशी पूजा शुक्ला के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में गौमाता को राष्ट्र माता का दर्जा देने की मांग उठाई जाएगी. यह कार्यक्रम राजधानी लखनऊ के आशियाना स्थित कांशीराम स्थल पर आयोजित होगा. सपा का कहना है कि यह केवल एक सांकेतिक कार्यक्रम नहीं होगा, बल्कि इसके जरिए इस मांग को लेकर व्यापक जनसमर्थन जुटाने और आगे अभियान चलाने की रणनीति बनाई जाएगी.

Advertisement

समाजवादी पार्टी की नेता पूजा शुक्ला लंबे समय से इस मुद्दे को उठा रही हैं. इससे पहले वह लखनऊ की उत्तरी विधानसभा क्षेत्र में भी गाय को राष्ट्र माता घोषित करने की मांग कर चुकी हैं. अब पार्टी इस अभियान को सरोजनीनगर विधानसभा क्षेत्र तक विस्तार देने की तैयारी में है. सपा नेताओं का कहना है कि कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक शामिल होंगे तथा गौमाता को राष्ट्र माता घोषित करने की मांग को लेकर आवाज बुलंद की जाएगी.

सरकार पर लगाया अड़चन पैदा करने का आरोप

कार्यक्रम से पहले समाजवादी पार्टी ने राज्य सरकार पर भी निशाना साधा है. पार्टी का आरोप है कि प्रशासन इस आयोजन को लेकर अड़चनें पैदा कर रहा है. साथ ही सपा का कहना है कि सरकार गौशालाओं और गौ संरक्षण के मुद्दे पर पर्याप्त काम नहीं कर रही है. पार्टी का दावा है कि यदि सरकार वास्तव में गाय के संरक्षण को लेकर गंभीर है, तो उसे सिर्फ राजनीतिक बयान देने के बजाय गौशालाओं की स्थिति सुधारने और इस दिशा में ठोस कदम उठाने चाहिए.

Advertisement

राजनीतिक चर्चा का केंद्र बन सकती है मांग

गौमाता को राष्ट्र माता घोषित करने की मांग पहले भी समय-समय पर विभिन्न संगठनों और नेताओं की ओर से उठती रही है. अब समाजवादी पार्टी द्वारा इस मुद्दे को लेकर कार्यक्रम आयोजित किए जाने से उत्तर प्रदेश की राजनीति में इस पर नई बहस छिड़ सकती है. फिलहाल सभी की नजर लखनऊ में होने वाले इस कार्यक्रम पर है, जहां सपा इस मांग को लेकर अपनी रणनीति और आगे के अभियान का भी ऐलान कर सकती है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »