'तुमने इन्हें परेशान रखा है, 20 साल हो गए, अब इन्हें भूल जाओ...' सास को भगा ले जाने वाले दामाद ने ससुर से ये कहा!

यूपी के अलीगढ़ से सामने आई ये कहानी किसी फिल्मी स्क्रिप्ट से कम नहीं है. यहां शादी से पहले ऐसा मोड़ आया कि पूरा परिवार सदमे में है. मडराक थाना क्षेत्र के गांव में एक दामाद अपनी होने वाली सास को लेकर फरार हो गया. बेटी की शादी की तैयारियां जोरों पर थीं, कार्ड बंट चुके थे, रिश्तेदार जुटने लगे थे, लेकिन शादी से पहले दूल्हा दुल्हन की मां के साथ भाग गया.

Advertisement
वह महिला और उसका होने वाला दामाद, ये दोनों हुए हैं फरार. (File) वह महिला और उसका होने वाला दामाद, ये दोनों हुए हैं फरार. (File)

अकरम खान

  • अलीगढ़,
  • 09 अप्रैल 2025,
  • अपडेटेड 3:03 PM IST

'तुमने इन्हें बहुत परेशान रखा है. 20 साल शादी को हो गए. अब इन्हें भूल जाओ...' ये शब्द किसी फ़िल्मी डायलॉग जैसे लग सकते हैं, लेकिन ये हकीकत है उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के मडराक इलाके की. यहां एक दामाद अपनी शादी से पहले ही अपनी होने वाली सास के साथ फुर्र हो गया. इस बेमेल रिश्ते और भावनात्मक धोखे की घटना ने पूरे गांव में सनसनी फैला दी. पुलिस इस केस की जांच कर रही है.

Advertisement

दरअसल, अलीगढ़ के मडराक इलाके के गांव में रहने वाले व्यक्ति की बेटी की शादी 16 अप्रैल को होनी थी. पूरे परिवार में खुशी का माहौल था. कार्ड छप चुके थे, रिश्तेदारों को न्योता दिया जा चुका था. लेकिन तभी शख्स की पत्नी और होने वाला दामाद जेवरात और लाखों की नकदी लेकर फरार हो गए. पहले पीड़ित को लगा कि शायद उनकी पत्नी कहीं रिश्तेदारी में गई हों, लेकिन बेटी के होने वाले दूल्हे के भी गायब होने से पूरा मामला खुलकर सामने आ गया.

यह भी पढ़ें: बालिका गृह की लड़कियों से कहती थी- 'वो जरूर आएगा...', यही हुआ, बॉयफ्रेंड आया और तगड़ी सुरक्षा भेदकर गर्लफ्रेंड को भगा ले गया

शुरुआत में पीड़ित शख्स को अंदाजा नहीं था कि मामला इतना गहरा हो सकता है, लेकिन जब उन्हें इस बारे में पता चला तो वे हैरान रह गए. पीड़ित शख्स की बेटी का कहना है कि मां घर में रखे रुपये और गहने भी अपने साथ ले गई है. वो अब जिएं या मरें, हमें फर्क नहीं पड़ता... हमारा सामान वापस चाहिए.' 

Advertisement

कुछ दिन पहले होने वाले दामाद को लड़की की मां ने स्मार्टफोन गिफ्ट किया था. पीड़ित ने शिकायत में कहा कि जिस लड़के से बेटी की शादी होनी थी, वह लड़का मेरी पत्नी से बात करता था. मैं गांव में नहीं रहता हूं. मैं बाहर काम करता हूं. तीन महीने बाद जब गांव आया तो पता चला कि पत्नी होने वाले दामाद से ज्यादा ही बात करती है. इसको लेकर मुझे शक भी हुआ था.

शिकायत में पीड़ित ने कहा कि वो लड़का 24 घंटे में 20-22 घंटे मेरी पत्नी से ही बात करता रहता था. मेरी बेटी से बात नहीं करता था. घर में रखा साढ़े 3 लाख रुपये कैश और 5 लाख रुपये के आसपास के जेवरात लेकर मेरी पत्नी और वो लड़का फरार हो गया है. लड़के ने कहा कि 20 साल शादी को हो गए, तुमने इन्हें बहुत परेशान रखा है. अब इन्हें भूल जाओ. पुलिस इस पूरे मामले को गंभीरता से ले रही है, मडराक थाने में गुमशुदगी दर्ज कर ली गई है. केस दर्ज करने के बाद पुलिस ने महिला और युवक की तलाश शुरू कर दी है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »