शाहजहांपुर में दिल दहला देने वाली वारदात: कुत्तों के झुंड ने 11 साल की बच्ची को नोच डाला, दर्दनाक मौत

चौक कोतवाली क्षेत्र में खेत से घर लौट रही 11 वर्षीय बच्ची सवालिया पर आवारा कुत्तों के झुंड ने हमला कर दिया. कुत्तों ने उसकी गर्दन और पूरे शरीर पर बेरहमी से नोंचा. स्थानीय लोगों द्वारा बचाए जाने के बाद खून से लथपथ बच्ची ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया.

Advertisement
कुत्तों के हमले में बच्ची की दर्दनाक मौत (Photo- ITG) कुत्तों के हमले में बच्ची की दर्दनाक मौत (Photo- ITG)

विनय पांडेय

  • शाहजहांपुर ,
  • 25 मई 2026,
  • अपडेटेड 1:06 PM IST

यूपी के शाहजहांपुर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां आवारा कुत्तों के झुंड ने एक 11 साल की बच्ची पर हमला कर दिया. कुत्तों के हमले में बुरी तरह से घायल बच्ची ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. बताया जा रहा है कि बच्ची खेत से घर वापस लौट रही थी. फिलहाल, घटना के बाद से आवारा कुत्तों को लेकर इलाके में दहशत फैल गई है.

Advertisement

दरअसल, पूरी घटना चौक कोतवाली क्षेत्र के ककरा चार्जिंग स्टेशन के पास की है. 11 साल की बच्ची अपने पिता नईम के साथ सब्जी के खेत पर गई हुई थी. बच्ची जब खेत से अकेले घर लौट रही थी तभी चार्जिंग स्टेशन के पास आधा दर्जन से ज्यादा आवारा कुत्तों ने बच्ची को घेरकर उस पर हमला कर दिया. 

आवारा कुत्तों ने बच्ची के गर्दन पर तीन 3 हमले किये. इसके अलावा उसके पूरे शरीर पर लगभग एक दर्जन जगहों पर नोंचा. वहां से गुजर रहे स्थानीय लोगों ने किसी तरह से कुत्तों के हमले से बच्ची को बचाया. इसके बाद खून से लथपथ बच्ची को लेकर उसका पिता अस्पताल पहुंचा लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी.

इलाज के दौरान कुछ देर में ही बच्ची ने दम तोड़ दिया. आवारा कुत्तों के हमले से हुई इस मौत के बाद इलाके में लोग डरे हुए हैं. मामले में ईएमओ मेडिकल कॉलेज के डॉ मेराज आलम ने कहा कि हमारे पास 6 बजे के आसपास बच्ची आई थी. उसका नाम सवालिया था. वह जिले के थाना सदर बाजार क्षेत्र की थी. बच्ची के मल्टीपल डॉग बाइट्स थे. खासतौर से राइट साइड नेक पर. ट्रीटमेंट के दौरान उसकी मृत्यु हो गई.  

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement