सीमा से ATS ने 15 घंटे की पूछताछ और वो दस सवाल... जो कर रहे पाकिस्तानी साजिश का इशारा

पाकिस्तान से आई सीमा हैदर (Seema Haider) से उत्तर प्रदेश एटीएस (UP ATS) पूछताछ में जुटी है. एटीएस कई सवालों के जवाब तलाशने में जुटी है. सीमा हैदर के पाकिस्तान से भारत आने तक कुछ ऐसे सवाल भी हैं, जो इस पबजी वाली लवस्टोरी में साजिश की तरफ इशारा करते हैं.

Advertisement
सीमा से ATS ने की पूछताछ. सीमा से ATS ने की पूछताछ.

अरविंद ओझा

  • नोएडा,
  • 19 जुलाई 2023,
  • अपडेटेड 12:28 PM IST

पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर को लेकर लगातार खुलासे हो रहे हैं. सीमा हैदर से दो दिन में 15 घंटे से ज्यादा समय तक एटीएस ने पूछताछ की. सीमा अपने चार बच्चों के साथ नोएडा में सचिन के घर रही है और दोनों शादी के दावे कर रहे हैं. इस बीच खुलासे हो रहे हैं कि सीमा के पास एक से ज्यादा पासपोर्ट हैं और कई आधार भी. उसके कई रिश्तेदार पाकिस्तानी सेना में हैं और शक गहरा रहा है कि वो एजेसियों को जांच में गुमराह कर रही है.

Advertisement

नोएडा आने के बाद सीमा हैदर साड़ी पहनती है. तुलसी पूजा करती है. सीमा ने सीएम योगी से गुहार लगाई है कि मुझे यहीं रहने दें, पाकिस्तान अगर भेजा गया तो वहां मुझे मार दिया जाएगा. मैं अपना प्यार पाने के लिए सरहद पार करके आई हूं. दरअसल, पाकिस्तानी सीमा हैदर की कहानी पूरी फिल्मी है.

यह भी पढ़ेंः बदल डाला पति, नाम-देश-धर्म और खानपान... पाकिस्तान से आई सीमा हैदर के लगातार बदलते रूप

अगर कराची से काठमांडू और फिर नोएडा आने तक की कड़ियां जोड़ें तो ऐसा लगता है कि सिल्वर स्क्रीन पर वीरजारा जैसी कोई फिल्म चल रही हो, लेकिन पुलिस और कानून इमोशनल होकर फैसला नहीं करते. कुछ ऐसे सवाल हैं, जो खुफिया एजेंसियों और यूपी ATS को बार-बार किसी साजिश की ओर इशारा कर रहे हैं. वो सवाल:

  1. चार बच्चों की मां सीमा हैदर खुद को पाकिस्तान के छोटे से शहर का निवासी बताती है, लेकिन पबजी गेम में दिनभर व्यस्त कैसे रहती थी?
  2. पांचवीं पास मिडिल क्लास घरेलू महिला एक नहीं दो-दो पासपोर्ट क्यों रखेगी?
  3. अपने 4 बच्चों को छोड़कर सचिन से मिलने नेपाल कैसे चली आई?
  4. यही नहीं दूसरी पार सीमा पाकिस्तान लौटी तो अपने चार बच्चों के एकदम नए पासपोर्ट कैसे बनवाकर लौटी? 
  5. सीमा के पास इतने पैसे कहां से आए? 
  6. सीमा कहती है कि उसने मकान बेचा था, लेकिन क्या पाकिस्तान में महिलाओं को संपत्ति में इतना अधिकार है? और फिर पति को भनक लगे बिना उसने मकान कैसे बेच लिया?
  7. इसके अलावा वो दुबई जाती है और पाकिस्तानी रुपयों को दिरहम में बदलवा लेती है, फिर दुबई में होटल और कैब का इंतजाम आसानी से कर लेती है?
  8. सवाल है कि छोटे शहर की लड़की, जो महज 5वीं पास है, वो इतना सबकुछ इतनी आसानी से कैसे कर लेती है?
  9. घुसपैठ के आरोप में भारत में पकड़े जाने पर भी इतनी शांत कैसे दिख रही है?
  10. नेपाल से भारत आने के लिए पासपोर्ट और आधारकार्ड जरूरी होता है. सीमा ने न सिर्फ अपना, बल्कि अपने चार बच्चों का भी फर्जी आधार कार्ड बनवा लिया. इससे सीमा और उसके चारों बच्चों को नया नाम मिल गया. आखिर ये सब किसकी मदद से हुआ?

Advertisement

पाकिस्तान से अवैध रूप से भारत आई सीमा हैदर लगातार यूपी के सीएम योगी से भी वीजा दिलाने और पाकिस्तान न भेजने की अपील कर रही है. सीमा को लेकर कई और जरूरी सवाल खड़े हो रहे हैं.

अपना पर्सनल लैपटॉप पाकिस्तान में क्यों छोड़ आई सीमा?

यही नहीं, सीमा हैदर पोखरा से यूपी के लिए बस पकड़ती है और एसएसबी की आंखों में धूल झोंककर ग्रेटर नोएडा पहुंच जाती है? उसने यात्रा के सारे दस्तावेज तो जुटा लिए, लेकिन पाकिस्तान में उसने जितने फोन इस्तेमाल किए, उनमें से एक भी वो भारत लेकर नहीं आई? नेपाल से भी सीमा ने दूसरे लोगों के हॉटस्पॉट से वॉट्सएप कॉल किए. पाकिस्तान में सीमा अपना पर्सनल लैपटॉप क्यों छोड़ आई?

नोएडा आते ही सीमा सचिन को पति और उसके बच्चे सचिन को पापा कैसे बुलाने लगे?

नोएडा आते ही सीमा सचिन को पति की तरह पूजने लगी और उसके चारों बच्चे सचिन को पापा बुलाने लगे. अब तक पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी वीवीआईपी और हाईप्रोफाइल लोगों को हनीट्रैप करती रही है. क्या ISI अब अपना जाल आम लोगों के बीच भी फैला रही है? 

ऐसे में जांच सचिन मीणा और उसके परिवार की भी हो रही है. सचिन ने 15 दिनों तक पाकिस्तानी सीमा को छिपाकर अपने घर में क्यों रखा? ग्रेटर नोएडा में जेवर एयरपोर्ट बन रहा है, पास ही हिंडन एयरबेस है. ऐसे में अगर कोई अनहोनी हो जाती है तो उसका जिम्मेदार कौन होता?

Advertisement

पाकिस्तान में सीमा को लेकर हिंदुओं पर हो चुका हमला

सीमा हैदर पाकिस्तान वापस जाना नहीं चाहती. दूसरी तरफ पाकिस्तान में इसकी बड़ी कीमत हिंदुओं को चुकानी पड़ रही है. कराची में 150 साल पुराने हिंदू मंदिर पर बुलडोजर चला दिया गया. सिंध में हिंदू मंदिर पर रॉकेट लॉन्चर से हमला किया गया. सिंध से 30 हिंदुओं को अगवा कर लिया गया है और ये कहा जा रहा है कि जब तक भारत सीमा हैदर को वापस नहीं लौटाता, तब तक उन्हें छोड़ा नहीं जाएगा.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »