सीमा हैदर... चार बच्चों की मां या ISI का मोहरा, ATS को मिले IB से अहम सुराग

पाकिस्तान से अपने चार बच्चों को लेकर अवैध रूप से भारत में एंट्री करने वाली सीमा हैदर को लेकर जांच एजेंसियां अलर्ट मोड पर हैं. यूपी एटीएस सीमा से जुड़े कई सवालों को लेकर जवाब तलाशने की कोशिश कर रही है. एटीएस इस बात का पता लगा रही है कि सीमा सचमुच में सचिन का प्यार है या शातिर एजेंट?

Advertisement
सीमा हैदर. सीमा हैदर.

अरविंद ओझा

  • नोएडा,
  • 19 जुलाई 2023,
  • अपडेटेड 7:42 AM IST

पाकिस्तानी नागरिक सीमा हैदर (Seema Haider) पर यूपी ATS का शक बढ़ता जा रहा है. एटीएस सीमा हैदर से लगाताकर कई सवालों के जवाब तलाश रही है. इसको लेकर सीमा और सचिन से पूछताछ की गई. दरअसल, सीमा हैदर पाकिस्तान के सिंध इलाके में रहती थी. वहां से वो कराची से यूएई के शारजाह गई. वहां से नेपाल आई और फिर भारत में अवैध रूप से एंट्री कर गई.

Advertisement

नोएडा के सेक्टर 58 में ATS ऑफिस में सीमा और सचिन से घंटों पूछताछ की गई. SSP ATS पूछताछ को लीड कर रहे हैं. सीमा हैदर से यूपी एटीएस के अधिकारियों ने सोमवार को भी 8 घंटे तक पूछताछ की थी. इसके बाद भी एटीएस को शक है कि सीमा हैदर उन्हें गुमराह कर रही है. जिस तरह सीमा रटे रटाए जवाब दे रही है, उससे एटीएस का शक और गहरा हो गया है. शक है कि सीमा को कहीं कोई लगातार गाइड तो नहीं कर रहा.

बताया जा रहा है कि यूपी एटीएस को IB से भी कुछ इनपुट मिले हैं. इसीलिए सीमा के अलावा सचिन और उसके पिता से भी पूछताछ हो रही है. शक है कि सीमा को कहीं ISI ने तो नहीं भेजा और 15 दिनों तक छिपकर रहने के बाद जब भेद खुला तो सीमापार से मिले इशारे पर लव स्टोरी वाला ये ड्रामा तो नहीं खेला जा रहा?

Advertisement

सीमा हैदर का पूरा सच पता लगाने के लिए यूपी एटीएस इन 15 सवालों का जवाब तलाश रही है.

  1. सीमा-सचिन की पहली मुलाकात कब और कैसे हुई?
  2. क्या दोनों सचमुच पबजी गेम पर ही पहली बार मिले?
  3. सचिन से मिलने से पहले सीमा का सच क्या था?
  4. सीमा के सोशल मीडिया पर कहां-कहां अकाउंट, वॉट्सऐप चैट में क्या है?
  5. सचिन से पहली बार मिलने और फिर भारत आने तक सीमा किन-किन मोबाइल नंबरों का इस्तेमाल करती थी?
  6. पाकिस्तान में सीमा ने अपना जो घर बेचा, उसके क्या सबूत मौजूद हैं?
  7. सीमा और पहले पति गुलाम हैदर के रिश्ते और चारों बच्चों का सच क्या है?
  8. पाकिस्तान में रहने के दौरान क्या सीमा किसी पाक एजेंसी के संपर्क में थी?
  9. क्या सीमा ने अपने मोबाइल से कोई डाटा डिलीट किया?
  10. बचपन से भारत आने तक सीमा हैदर की जिंदगी का पूरा सच क्या है?
  11. कराची से शारजाह और शारजाह से काठमांडू तक के सफर में सीमा के क्या कोई मददगार भी थे?
  12. सीमा काठमांडू के किस होटल में सचिन के साथ रुकी थी, उसने किस मंदिर में और कब शादी की थी?
  13. क्या पबजी या दूसरे गेमिंग ऐप पर सचिन से पहले भी सीमा का कोई दोस्त था?
  14. सचिन से मिलने के बाद सीमा की हिंदी अच्छी हुई या पहले से थी?
  15. क्या सचिन के अलावा भारत में सीमा का कोई और भी दोस्त है?

Advertisement

सचिन के पड़ोसियों के बदलने लगे खयालात

यूपी एटीएस की पूछताछ के बाद सचिन मीणा के पड़ोसियों की सोच भी बदलने लगी है. जो लोग सीमा को पहले सही ठहरा रहे थे, अब उन्हें भी शक हो रहा है कि आखिर पाकिस्तान से सीमा बिना वीजा के इतनी आसानी से कैसे आ गई?

सचिन के पड़ोसियों का कहना है कि इस मामले की जांच होनी चाहिए. आखिर बॉर्डर को कोई इतनी आसानी से कैसे पार कर भारत में घुस सकता है. कुल मिलाकर इतना तय लग रहा है कि सीमा अपनी कहानी जितनी सीधी साधी बता रही है, ये उतनी सीधी तो नहीं लग रही.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »