चलती स्कूटी पर जानलेवा स्टंट, बिजी रोड पर हैंडल छोड़ पालथी मारकर बैठा शख्स, VIDEO

लखनऊ के गोमती नगर इलाके से सामने आए एक वायरल वीडियो ने सड़क सुरक्षा और जिम्मेदार नागरिक व्यवहार पर बहस छेड़ दी है. बीच सड़क पर बिना नंबर की स्कूटी से स्टंट करते युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है. व्यस्त सड़क पर किए गए इस जोखिम भरे प्रदर्शन ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है और पुलिस जांच शुरू कर चुकी है.

Advertisement
चलती स्कूटी पर जानलेवा स्टंट (Photo: itg) चलती स्कूटी पर जानलेवा स्टंट (Photo: itg)

आशीष श्रीवास्तव

  • लखनऊ ,
  • 18 मई 2026,
  • अपडेटेड 2:24 PM IST

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसने सड़क सुरक्षा और ट्रैफिक नियमों के पालन को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं. गोमती नगर इलाके में एक युवक का बीच सड़क पर स्कूटी से खतरनाक स्टंट करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. बताया जा रहा है कि वीडियो फन मॉल के सामने का है, जहां युवक बिना नंबर प्लेट वाली स्कूटी पर करतब करता दिखाई दे रहा है.

Advertisement

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि युवक बिजी पर स्टंट कर रहा है, जबकि उसी दौरान सड़क पर अन्य वाहन भी आवाजाही कर रहे हैं. वह चलती स्कूटी पर हाथ छोड़कर पालथी मारकर बैठा हैय ऐसे में किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता था. सड़क पर इस तरह का जोखिम भरा प्रदर्शन न केवल खुद की जान के लिए खतरा बन सकता है, बल्कि राहगीरों और अन्य वाहन चालकों को भी मुश्किल में डाल सकता है.

वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों के रिएक्शन भी तेजी से आने लगी हैं. कई लोगों ने इसे गैरजिम्मेदाराना व्यवहार बताया है और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की मांग की है. लोगों का कहना है कि सार्वजनिक सड़कों को स्टंट का मंच बनाना गंभीर लापरवाही है.

फिलहाल पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है. वायरल वीडियो के आधार पर युवक की पहचान करने और पूरे मामले की पड़ताल की जा रही है. पुलिस यह भी जांच कर रही है कि स्कूटी बिना नंबर प्लेट के कैसे सड़क पर चल रही थी. अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी.
 

---- समाप्त ----

TOPICS:
Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement