हाथ में डंडा, जुबां पर गाली! यूट्यूबर बहनों महक और परी ने पड़ोसियों को जमकर पीटा, बीच सड़क पर चले लात-घूंसे

UP के संभल जिले से एक बार फिर विवादों में रहने वाली यूट्यूबर महक परी का नया कारनामा सामने आया है. अश्लील कंटेंट परोसने के आरोप में जेल जा चुकी महक परी इस बार अपने पड़ोसियों के साथ बीच सड़क पर लाठी-डंडे भांजती नजर आईं. बच्चों के मामूली विवाद से शुरू हुई यह लड़ाई देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गई, जिसका लाइव वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल है.

Advertisement
अश्लील वीडियो बनाने वाली महक परी का खूनी संघर्ष.(Photo:ITG) अश्लील वीडियो बनाने वाली महक परी का खूनी संघर्ष.(Photo:ITG)

अभिनव माथुर

  • संभल ,
  • 10 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 5:19 PM IST

UP News: संभल जिले के शहबाजपुर कलां गांव में जमकर बवाल हुआ. सोशल मीडिया पर अपने विवादित और अश्लील वीडियो को लेकर चर्चा में रहने वाली यूट्यूबर बहनें महक और परी का एक बार फिर हिंसक रूप देखने को मिला. बच्चों के खेल-खेल में शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ा कि महक और परी हाथ में डंडा लेकर पड़ोसियों से भिड़ गईं. इस मारपीट में महक परी के पिता सरफराज और दूसरे पक्ष के तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं.

Advertisement

असमोली थाना पुलिस ने महक परी के पिता की शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. हालांकि महक परी और पड़ोसियों के बीच मारपीट की यह घटना कोई नई नहीं है.

इससे पहले भी यूट्यूबर महक परी मुरादाबाद जिले में एक युवक से मारपीट करते हुए सोशल मीडिया पर वायरल हो चुकी है. महक परी की लगातार दबंगई भरी तस्वीरें सामने आने के बावजूद पुलिस अब तक उसके खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर पाई है.

दरअसल, असमोली थाना इलाके के शाहबाजपुर कला गांव की निवासी चर्चित यूट्यूबर महक परी पर सोशल मीडिया पर अश्लील कंटेंट परोसने के आरोप में कुछ महीने पहले पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किया था. इसके कुछ दिनों बाद अमरोहा और मुरादाबाद जिले में महक परी द्वारा मारपीट करने की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं. 

Advertisement

अब फिर असमोली थाना इलाके के शाहबाजपुर कला गांव में महक परी और पड़ोसियों के बीच जमकर मारपीट हुई और लाइव वीडियो सामने आया है. बच्चों के साथ खेलते समय छोटी बहन के साथ विवाद शुरू हुआ, जो आगे बढ़कर दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडों की मारपीट में बदल गया. इस दौरान महक परी के पिता सरफराज सहित दोनों पक्षों के चार लोग घायल हो गए.  देखें एक VIDEO:- 

घटना की सूचना मिलते ही असमोली थाना पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने महक परी के पिता की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और दोनों पक्षों के घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया है.

महक परी की दबंगई कोई नई बात नहीं है. इससे पहले अमरोहा और मुरादाबाद जिले में भी उनकी मारपीट की तस्वीरें वायरल हो चुकी हैं, लेकिन पुलिस अब तक उनके खिलाफ ठोस कार्रवाई नहीं कर पाई है.

असमोली थाना प्रभारी मोहित चौधरी ने बताया कि शाहबाजपुर कला गांव में विवाद की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी. दोनों पक्षों के घायलों को उपचार के लिए भेज दिया गया है. महक परी के पिता की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया गया है और वायरल वीडियो के आधार पर जांच की जा रही है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement