'मां ने दूध पिलाया है तो हराकर दिखाओ', मेरठ में सपा विधायक शाहिद मंजूर की विरोधियों को चुनौती

किठौर से समाजवादी पार्टी के विधायक शाहिद मंजूर का स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में दिया गया बयान चर्चा में है. विरोधियों को चुनौती देते हुए उन्होंने कहा कि मां ने दूध पिलाया है तो मैदान में आकर हराओ. इस बयान का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

Advertisement
सपा विधायक शाहिद मंजूर (Photo- ITG) सपा विधायक शाहिद मंजूर (Photo- ITG)

उस्मान चौधरी

  • मेरठ ,
  • 18 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 10:26 AM IST

मेरठ जिले में स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान समाजवादी पार्टी के किठौर विधायक शाहिद मंजूर ने अपने विरोधियों पर जमकर निशाना साधा. इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. इसमें उन्होंने विपक्षी नेताओं और स्थानीय माफियाओं को सीधे चुनाव में हराकर दिखाने की खुली चुनौती दे डाली. इस बयान के सामने आने के बाद क्षेत्र के सियासी हलकों में राजनीतिक चर्चाएं बेहद तेज हो गई हैं.

Advertisement

भू-माफियाओं और दूध माफियाओं पर सीधा हमला

कार्यक्रम के दौरान मंच से बोलते हुए किठौर विधायक शाहिद मंजूर काफी आक्रामक नजर आए. उन्होंने अपने भाषण में दूध और जमीन के कारोबार से जुड़े माफियाओं को ललकारते हुए कहा, "जितने दूध के माफिया हैं, जितने जमीन के माफिया हैं, सब आओ. सब इकट्ठे होकर जोर लगाओ. तुम्हारी मां ने दूध पिलाया है, तो मुझे हराओ, आओ सामने मैदान में."

'चोर-उचक्के लड़ते हैं मेरे खिलाफ इलेक्शन'

विधायक शाहिद मंजूर ने विरोधियों पर हमला जारी रखते हुए उन्हें 'चोर-उचक्का' तक कह दिया. मंच से संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, "कुछ चोर उचक्के हर इलेक्शन में मेरे खिलाफ लड़ते हैं, अबके और सही, आओ मैदान में. तुम पिछली बार भी मेरे खिलाफ थे, उससे पहले भी मेरे खिलाफ थे, उससे पहले भी मेरे खिलाफ थे, आओ जितना जोर लगा सकते हो लगाओ."

Advertisement

राजनीतिक हलकों में चर्चाएं तेज

15 अगस्त के मंच से विधायक के इस प्रकार तीखे और तल्ख तेवर देखने को मिले. उनके इस संबोधन का वीडियो बनते ही इंटरनेट पर शेयर होने लगा. चुनावी मैदान में आकर मुकाबला करने की इस सीधी ललकार और तीखे बयान के बाद अब मेरठ की राजनीति में बयानबाजी और चर्चाएं गर्म हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »