UP: मंदिर से चुराया था कान्हाजी का झूला, 24 घंटे में तालिब, आबिद और गुलबहार गिरफ्तार

सहारनपुर के थाना कोतवाली देहात पुलिस ने शिव मंदिर में हुई चोरी का 24 घंटे के भीतर खुलासा कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने उनके कब्जे से मंदिर से चोरी किए गए पीतल के घंटे, लोटे, बड़े दीपक, कान्हाजी का झूला और इन्वर्टर बरामद किया. तीनों आरोपियों को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया.

Advertisement
मंदिर में चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार. (Photo: Screengrab) मंदिर में चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार. (Photo: Screengrab)

राहुल कुमार

  • सहारनपुर ,
  • 24 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 6:52 PM IST

सहारनपुर के थाना कोतवाली देहात पुलिस ने शिव मंदिर में हुई चोरी की वारदात का महज 24 घंटे के भीतर खुलासा कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से मंदिर से चोरी किए गए पीतल के घंटे, लोटे, बड़े दीपक, कान्हाजी का झूला यानी सिंहासन और इन्वर्टर बरामद किया है. बरामदगी के बाद पुलिस ने मुकदमे में संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी करते हुए तीनों आरोपियों को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया.

Advertisement

पुलिस के अनुसार, भरत विहार कॉलोनी, मल्हीपुर रोड निवासी प्रवीण कुमार शर्मा ने 23 जुलाई को थाना कोतवाली देहात में शिकायत दर्ज कराई थी. उन्होंने बताया कि शिव मंदिर से अज्ञात चोर धार्मिक सामान और इन्वर्टर चोरी कर ले गए हैं. शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी.

एसएसपी के निर्देश पर गठित की गई विशेष टीम

मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक नगर, क्षेत्राधिकारी द्वितीय और थाना प्रभारी के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया. टीम ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली. इसके साथ ही पहले चोरी के मामलों में जेल जा चुके अपराधियों से भी पूछताछ की गई.

जांच के दौरान पुलिस को कुछ अहम सुराग मिले. मुखबिर से मिली सूचना और तकनीकी जांच के आधार पर पुलिस ने स्मार्ट सिटी कॉलोनी के रास्ते बेहट रोड से तालिब उर्फ मिंडा, आबिद और गुलबहार को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तारी के बाद तीनों आरोपियों से पूछताछ की गई. पूछताछ के आधार पर पुलिस ने उनके कब्जे से मंदिर से चोरी किया गया पूरा सामान बरामद कर लिया. बरामद सामान में पीतल के घंटे, लोटे, बड़े दीपक, कान्हाजी का झूला और इन्वर्टर शामिल हैं.

Advertisement

तीनों आरोपियों को अदालत में पेश कर भेजा गया जेल

पुलिस का कहना है कि बरामदगी के बाद मुकदमे में संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी की गई है. आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद तीनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया. पुलिस का कहना है कि मामले का खुलासा 24 घंटे के भीतर कर लिया गया. इस कार्रवाई में सीसीटीवी फुटेज, मुखबिर की सूचना और पुलिस टीम की जांच की महत्वपूर्ण भूमिका रही.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »