लड़की फुसलाकर ले गया और किया रेप, हाईवे से ऐसे दबोचा गया दरिंदा

सहारनपुर में दुष्कर्म और अपहरण के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पीड़िता की बरामदगी के बाद आरोपी को दिल्ली-देहरादून हाईवे से गिरफ्तार किया गया। पुलिस की सक्रिय कार्रवाई से मामले का खुलासा हुआ है और आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है, जिससे क्षेत्र में सुरक्षा को लेकर भरोसा बढ़ा है.

Advertisement
हाईवे से दबोचा गया दरिंदा (Photo: representational image) हाईवे से दबोचा गया दरिंदा (Photo: representational image)

राहुल कुमार

  • सहारनपुर,
  • 28 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 1:18 PM IST

उत्तर प्रदेश में सहारनपुर के थाना फतेहपुर क्षेत्र में पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर सफलता हासिल की है. 23 अप्रैल 2026 को वादी द्वारा दी गई तहरीर में अज्ञात व्यक्ति पर बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया गया था, जिस पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई तेज कर दी.

Advertisement

जांच के दौरान आरोपी की पहचान नासिर पुत्र कलाम निवासी पालघर, महाराष्ट्र के रूप में हुई. पीड़िता हिंदू लड़की की बरामदगी और बयानों के आधार पर मुकदमे में दुष्कर्म की धारा भी जोड़ी गई. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस टीम ने लगातार दबिश दी और आखिरकार आरोपी को दिल्ली-देहरादून हाईवे पर छुटमलपुर कट के पास से गिरफ्तार कर लिया.

पूरे ऑपरेशन को पुलिस अधीक्षक ग्रामीण और क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी विरेन्द्र सिंह राणा के नेतृत्व में अंजाम दिया गया. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई पूरी करते हुए उसे न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस कार्रवाई से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस की सक्रियता साफ नजर आ रही है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement