मौसा ने नाबालिग भांजी के साथ किया रेप, पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

सहारनपुर के कोतवाली देहात क्षेत्र में नाबालिग भांजी को बहला-फुसलाकर ले जाने और दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने आरोपी मौसा टीपू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. पीड़िता को भी बरामद कर लिया गया है. मामला 24 मार्च को दर्ज हुआ था. जांच के दौरान बीएनएस और पॉक्सो एक्ट की धाराएं बढ़ाकर आगे की कार्रवाई जारी है.

Advertisement
पीड़िता को बरामद कर लिया गया है.(Photo: Representational) पीड़िता को बरामद कर लिया गया है.(Photo: Representational)

राहुल कुमार

  • सहारनपुर,
  • 29 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 9:37 PM IST

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में नाबालिग भांजी के साथ दुष्कर्म के आरोपी मौसा को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. थाना कोतवाली देहात पुलिस ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की. पुलिस अधीक्षक नगर और क्षेत्राधिकारी नगर द्वितीय के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम ने आरोपी को दबोच लिया.

पुलिस ने आरोपी की पहचान टीपू पुत्र सईद निवासी हैवत गंज, लखीसराय के रूप में की है. उसे चिलकाना अड्डे के पास से गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने पीड़िता को भी बरामद कर लिया है और आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया.

Advertisement

यह भी पढ़ें: सहारनपुर: जिम ट्रेनर शहजाद ने लड़की को प्रोटीन में नशीला पदार्थ देकर किया रेप, साथी मुकर्रम करता था रेकी, दोनों अरेस्ट

पुलिस के अनुसार, 24 मार्च को वादी की लिखित तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली देहात में मुकदमा संख्या 118/26 धारा 137(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया था. शिकायत में बताया गया कि आरोपी रिश्ते में पीड़िता का मौसा लगता है.

रिश्ते का भरोसा बना अपराध का जरिया

परिवार को शुरू में आरोपी पर शक नहीं हुआ क्योंकि वह रिश्तेदार था. आरोप है कि उसने इसी भरोसे का फायदा उठाकर नाबालिग को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया.

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी.

वादी के अनुसार 23 मार्च को सुबह करीब 10 बजे उनकी 15 वर्षीय बेटी अचानक घर से लापता हो गई. काफी तलाश के बाद पता चला कि उनका साडू टीपू ही उसे बहला-फुसलाकर ले गया है.

Advertisement

मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने गंभीरता से जांच शुरू कर दी और बाद में पीड़िता को बरामद कर लिया गया.

पॉक्सो एक्ट की धाराएं बढ़ाई गईं

विवेचना के दौरान पुलिस ने मामले में और गंभीर धाराएं जोड़ीं. मुकदमे में बीएनएस की धारा 64(2) के साथ 5 एलएन पॉक्सो एक्ट की धाराएं भी बढ़ाई गई हैं.

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया. अधिकारियों का कहना है कि मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है और सभी पहलुओं की जांच की जा रही है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement