सांसद इकरा हसन से गले लगकर रोईं आदित्य की दादी, बोलीं- मुझे इंसाफ चाहिए बच्ची; झकझोर देगा यह वीडियो

Saharanpur Aditya Murder Case: सहारनपुर के इस्सोपुर गांव से आई एक तस्वीर ने सोशल मीडिया पर लोगों की आंखों को नम कर दिया है. 21 वर्षीय आदित्य की नृशंस हत्या के बाद गमगीन परिवार से मिलने पहुंचीं कैराना सांसद इकरा हसन और मृतक की दादी के बीच का भावुक पल 'इंसानियत और संवेदनशीलता' की मिसाल बन गया है.

Advertisement
सांसद इकरा हसन ने दी 1 लाख रुपये की मदद.(Photo:ITG) सांसद इकरा हसन ने दी 1 लाख रुपये की मदद.(Photo:ITG)

राहुल कुमार

  • सहारनपुर,
  • 23 मई 2026,
  • अपडेटेड 9:29 PM IST

UP News: सहारनपुर के इस्सोपुर गांव में आदित्य हत्याकांड के बाद दर्द, आंसू और इंसाफ की पुकार का ऐसा मंजर देखने को मिला जिसने हर किसी को भावुक कर दिया. पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचीं कैराना सांसद इकरा हसन के सामने आदित्य की बुजुर्ग दादी फूट-फूट कर रो पड़ीं. दादी ने सांसद को गले लगाते हुए कहा, ''बच्ची… मुझे इंसाफ चाहिए, मेरे बच्चे को खत्म कर दिया…'' यह सुनते ही वहां मौजूद लोगों की आंखें भी नम हो गईं और माहौल पूरी तरह गमगीन हो गया.

Advertisement

सांसद इकरा हसन ने मृतक आदित्य की दादी और मां को गले लगाकर ढांढस बंधाया. वायरल वीडियो में सांसद भी बेहद भावुक नजर आ रही हैं, जबकि परिवार लगातार इंसाफ और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करता दिखाई दे रहा है. सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और बड़ी संख्या में लोग इसे जनप्रतिनिधि की संवेदनशीलता और इंसानियत की मिसाल बता रहे हैं.

सांसद की पहल

सांसद इकरा हसन ने पीड़ित परिवार को एक लाख रुपए की आर्थिक सहायता भी सौंपी और कहा कि दुख की इस घड़ी में वह परिवार के साथ मजबूती से खड़ी हैं. उन्होंने कहा कि आदित्य की हत्या बेहद दर्दनाक और दुर्भाग्यपूर्ण घटना है. दोषियों को सख्त सजा दिलाने के लिए वह प्रशासन और वरिष्ठ अधिकारियों से लगातार संपर्क में रहेंगी. सांसद ने पुलिस अधिकारियों को निष्पक्ष और गहन जांच कर जल्द से जल्द पूरी सच्चाई सामने लाने के निर्देश भी दिए.

Advertisement

क्या है पूरा मामला?

बता दें कि गंगोह थाना इलाके के इस्सोपुर गांव स्थित काबज सिंह ITI कॉलेज में 21 वर्षीय आदित्य खटाना पिछले करीब तीन वर्षों से सिक्योरिटी गार्ड के रूप में कार्यरत था. 10 मई की सुबह उसका शव कॉलेज से करीब 100 मीटर दूर खेत में खून से लथपथ हालत में पड़ा मिला था. शव पर धारदार हथियार से किए गए कई गहरे घाव मिले थे, जबकि आंख पर भी गंभीर चोट के निशान पाए गए थे. घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई थी.

हत्या की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों और परिजनों में भारी आक्रोश फैल गया था. पुलिस जब शव को पोस्टमॉर्टम के लिए ले जाने लगी तो ग्रामीणों ने सड़क पर शव रखकर जाम लगा दिया और आरोपियों की गिरफ्तारी व एनकाउंटर की मांग करने लगे. करीब ढाई घंटे तक चले हंगामे के बाद अधिकारियों के आश्वासन पर जाम खोला गया. इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी आशु पुत्र देवेंद्र को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया था.

गांव में पसरा सन्नाटा

ईस्सोपुर गांव में अब भी मातम पसरा हुआ है और परिवार इंसाफ की उम्मीद लगाए बैठा है. गांव में हर तरफ आदित्य की चर्चा हो रही है और लोग घटना को लेकर गहरा दुख जता रहे हैं. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो ने लोगों के दिलों को झकझोर दिया है. कोई इसे इंसानियत की तस्वीर बता रहा है तो कोई आदित्य के परिवार के दर्द को न्याय की सबसे बड़ी पुकार कह रहा है. देखें VIDEO:- 

Advertisement

ग्रामीणों का कहना है कि आदित्य बेहद शांत स्वभाव का युवक था और मेहनत करके अपने परिवार का सहारा बन रहा था. उसकी हत्या के बाद परिवार पूरी तरह टूट चुका है. इलाके के लोग लगातार प्रशासन से मांग कर रहे हैं कि मामले में शामिल सभी आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए ताकि पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके और भविष्य में ऐसी घटनाओं पर रोक लगाई जा सके.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement