प्रयागराज में ट्रिपल मर्डर से सनसनी, एक ही परिवार के 3 लोगों की बेरहमी से हत्या

प्रयागराज के मेजा थाना क्षेत्र के कुकुरकटवा गांव में सोमवार रात एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या से सनसनी फैल गई. अज्ञात हमलावरों ने श्यामलाल उर्फ कल्लू, उनकी पत्नी मंजू देवी और कल्लू की भाभी की सिर पर वार कर हत्या कर दी.

Advertisement
प्रयागराज में एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या से सनसनी. (Photo: Representational ) प्रयागराज में एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या से सनसनी. (Photo: Representational )

आनंद राज

  • प्रयागराज,
  • 16 जून 2026,
  • अपडेटेड 9:50 AM IST

प्रयागराज के मेजा थाना क्षेत्र के कुकुरकटवा गांव में सोमवार रात हुए ट्रिपल मर्डर से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. अज्ञात हमलावरों ने एक ही परिवार के तीन सदस्यों की सिर पर वार करके बेरहमी से हत्या कर दी. घटना की जानकारी मंगलवार सुबह होने पर ग्रामीणों में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए.

Advertisement

सिर पर भारी वस्तु से वार कर की गई हत्या
मृतकों की पहचान श्यामलाल उर्फ कल्लू, उनकी पत्नी मंजू देवी व कल्लू की भाभी के रूप में हुई है. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार तीनों की हत्या सिर पर किसी भारी वस्तु से वार कर की गई है. घटना के समय घर में क्या परिस्थितियां थीं और हमलावर कितने थे, इसका अभी स्पष्ट पता नहीं चल सका है.

सूचना मिलते ही मेजा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी. बाद में वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया. फिलहाल पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

पुलिस अधिकारियों के अनुसार हत्या के पीछे की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सकी है. जांच टीम परिजनों, पड़ोसियों और ग्रामीणों से पूछताछ कर रही है. साथ ही पुरानी रंजिश, पारिवारिक विवाद, संपत्ति संबंधी विवाद और अन्य संभावित कारणों को ध्यान में रखकर जांच आगे बढ़ाई जा रही है. घटनास्थल से मिले साक्ष्यों को भी एकत्र किया गया है और उनकी जांच की जा रही है.

Advertisement

आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस
इस दर्दनाक वारदात के बाद कुकुरकटवा गांव सहित पूरे मेजा क्षेत्र में शोक और दहशत का माहौल है. ग्रामीण घटना से स्तब्ध हैं और जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं. पुलिस का कहना है कि मामले के खुलासे के लिए विशेष टीमों का गठन कर दिया गया है.

संदिग्धों की तलाश की जा रही है और सभी पहलुओं पर गहनता से जांच जारी है. अधिकारियों ने दावा किया है कि जल्द ही घटना का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा. फिलहाल तिहरे हत्याकांड की यह घटना पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है.

डीसीपी ने क्या कहा?
यमुनानगर के DCP विवेक यादव ने बताया कि प्रयागराज के मेजा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले कुकुरकटवा गांव में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की हत्या कर दी गई. मृतकों की पहचान श्यामलाल उर्फ ​​कल्लू, उनकी पत्नी मंजू देवी और परिवार की एक अन्य महिला सदस्य (भाभी) के तौर पर हुई है. शुरुआती जानकारी के मुताबिक तीनों की हत्या सिर पर किसी भारी चीज़ से वार करके की गई थी.

घटना की सूचना मिलने पर वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची. पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और सबूत जुटाना शुरू कर दिया है. हत्याओं के मकसद का अभी तक स्पष्ट रूप से पता नहीं चल पाया है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »