प्रयागराज के फाफामऊ में कोल्ड स्टोरेज ढहा, 4 लोगों की मौत, CM योगी ने लिया संज्ञान

Prayagraj News: प्रयागराज के फाफामऊ में एक कोल्ड स्टोरेज के ढहने से बड़ा हादसा हो गया है. हादसे में चार लोगों की जान चली गई जबकि दर्जन भर लोग घायल हो गए.

Advertisement
फाफामऊ में जर्जर कोल्डस्टोरेज की दीवार गिरी (Photo- Screengrab) फाफामऊ में जर्जर कोल्डस्टोरेज की दीवार गिरी (Photo- Screengrab)

पंकज श्रीवास्तव / आनंद राज

  • प्रयागराज,
  • 23 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 6:23 PM IST

यूपी के प्रयागराज में सोमवार को बड़ा हादसा हुआ. गंगापार के फाफामऊ इलाके में एक कोल्ड स्टोरेज ढह गया. इसके मलबे में मजदूर समेत कई लोग दब गए. सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया. इस दर्नाक हादसे में चार लोगों की मौत हो गई जबकि 12 घायल मजदूरों का मेडिकल कॉलेज के एसआरएन और तेज बहादुर सप्रू बेली अस्पताल में इलाज चल रहा है. 

Advertisement

ये कोल्ड स्टोरेज समाजवादी पार्टी की सरकार में मंत्री रहे अंसार अहमद का बताया जा रहा है. हादसे वाली जगह पहुंचे प्रयागराज के मेयर गणेश केसरवानी ने कोल्ड स्टोरेज के मानकों पर सवाल उठाए हैं. उन्होंने कहा कि इसकी जांच होगी और जो दोषी होगा उसपर कार्रवाई होगी. 

घटनास्थल पर एक मजदूर विनय यादव ने 'आजतक' को बताया कि बिल्डिंग जर्जर थी और काफी पुरानी थी. अंदर कम से कम 20 लोग थे. इनमें कुछ की मौत हुई है. घायलों को एम्बुलेंस से ले जाया गया है. चारों तरफ चीख-पुकार मची हुई है. 

प्रयागराज डीएम मनीष कुमा वर्मा के मुताबिक, अभी रेस्क्यू का काम चल रहा है. घटना की सूचना डेढ़ से दो बजे के बीच मिली थी. प्रशासनिक टीम लगी है. राहत-बचाव कार्य प्राथमिकता है. 

 बता दें कि फाफामऊ के चंदापुर में ये हादसा हुआ है. हादसे के बाद कोल्डस्टोरेज से अमोनिया गैस रिसाव की भी आशंका जताई गई है. ऐसे में भीड़ को वहां से हटा दिया गया है. इस दौरान पुलिस को लोगों की नाराजगी भी झेलनी पड़ी. इलाके में सायरन की गूंज सुनाई पड़ रही है. 

Advertisement

सीएम योगी ने प्रयागराज के फाफामऊ में हुए हादसे का संज्ञान लिया. उन्होंने मृतक के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना की व्यक्त की है. साथ ही मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रूपये की आर्थिक मदद की घोषणा भी की. घायलों को 50-50 हजार रुपए की आर्थिक मदद दी जाएगी. घायलों के समुचित उपचार की व्यवस्था के भी दिए निर्देश दिए हैं. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement