भाई अखिलेश पूर्व CM, पत्नी बीजेपी नेता, पिता मुलायम भी रहे तीन बार मुख्यमंत्री... जानें प्रतीक के परिवार में कौन-कौन

प्रतीक यादव का लखनऊ में निधन हो गया है. वह तीन बार यूपी के मुख्यमंत्री रहे समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के पुत्र थे.

Advertisement
सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव के पुत्र थे प्रतीक यादव (File Photo: ITG) सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव के पुत्र थे प्रतीक यादव (File Photo: ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 13 मई 2026,
  • अपडेटेड 8:59 AM IST

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक यादव का निधन हो गया है. वह 38 साल के थे. प्रतीक को तबीयत बिगड़ने पर सुबह 6 बजे लखनऊ के सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. समाजवादी पार्टी (सपा) के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के बेटे प्रतीक की पत्नी अपर्णा यादव भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की नेता और उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष हैं.

Advertisement

यूपी की सियासत में ताकतवर यादव परिवार से नाता रखने वाले प्रतीक राजनीति से दूर रहे. प्रतीक यादव की शादी साल 2011 में अपर्णा यादव के साथ हुई थी. प्रतीक भले ही सियासत से दूर रहे, उनकी पत्नी अपर्णा ने साल 2017 के यूपी चुनाव में सपा के टिकट पर लखनऊ कैंट विधानसभा सीट से चुनाव लड़कर सियासी पारी का आगाज कर दिया था.

हालांकि, तब अपर्णा को बीजेपी की उम्मीदवार रीता बहुगुणा जोशी ने 33 हजार वोट से अधिक के अंतर से हरा दिया था. साल 2022 के यूपी चुनाव से ठीक पहले अपर्णा यादव बीजेपी में शामिल हो गई थीं. प्रतीक यादव के परिवार में कौन-कौन है?

प्रतीक यादव की फैमिली ट्री

-पिता: मुलायम सिंह यादव (सपा के संस्थापक, यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री, पूर्व केंद्रीय मंत्री)
-माता: साधना गुप्ता (मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी)
-पत्नी: अपर्णा यादव (भाजपा नेता)
-बच्चे: एक बेटी

Advertisement

यह भी पढ़ें: अखिलेश यादव के भाई प्रतीक का निधन, लखनऊ के अस्पताल में तोड़ा दम

-भाई (सौतेले): अखिलेश यादव (पूर्व मुख्यमंत्री, सपा अध्यक्ष)
-भाभी: डिंपल यादव (सांसद)
-भतीजे/भतीजी: अर्जुन, टीना, अदिति
-चाचा: शिवपाल सिंह यादव, अभयराम सिंह यादव, राजपाल सिंह यादव
-चचेरे भाई-बहनः आदित्य यादव (सांसद, शिवपाल यादव के बेटे), धर्मेंद्र यादव (सांसद, अभयराम सिंह यादव के पुत्र), अनुराग यादव (अभयराम सिंह यादव के पुत्र), संध्या यादव (अभयराम सिंह यादव की पुत्री), शीला यादव (अभयराम सिंह यादव की पुत्री)

यह भी पढ़ें: प्रतीक यादव की बॉडी पोस्टमार्टम के लिए भेजी गई, निधन पर CM योगी ने जताया दुख

सीएम योगी ने जताया शोक

प्रतीक यादव के निधन पर सपा के साथ ही बीजेपी के भी कई कद्दावर नेताओं ने शोक व्यक्त किया है. समाजवादी पार्टी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर प्रतीक यादव के निधन पर दुख व्यक्त किया है. सपा ने प्रतीक को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए यह प्रार्थना की है कि ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें. प्रतीक के निधन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, यूपी बीजेपी के अध्यक्ष पंकज चौधरी ने भी शोक व्यक्त करते हुए कहा है कि हमारी संवेदनाएं परिवार के साथ हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement