Advertisement

Prateek yadav Death News LIVE: प्रतीक यादव की बॉडी पोस्टमार्टम के लिए भेजी गई, निधन पर CM योगी ने जताया दुख

aajtak.in | नई दिल्ली | 13 मई 2026, 8:49 AM IST

Prateek Yadav Death LIVE Updates: मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे और अखिलेश यादव के सौतेले भाई प्रतीक यादव का लखनऊ में निधन हो गया. वे पिछले कुछ वक्त से बीमार चल रहे थे.

अपर्णा यादव के पति प्रतीक का निधन (File Photo: ITG)

Prateek Yadav Death LIVE Updates: समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे और SP प्रमुख अखिलेश यादव के सौतेले भाई प्रतीक यादव का बुधवार को लखनऊ में निधन हो गया. उनकी उम्र 38 साल थी. प्रतीक यादव बीजेपी लीडर अपर्णा यादव के पति थे और पिछले कुछ दिनों पारिवारिक कलह की खबरें भी सामने आई थीं. प्रतीक को आज यानी बुधवार सुबह करीब 6 बजे इलाज के लिए लखनऊ के सिविल अस्पताल लाया गया था, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

पिछले कुछ वक्त से प्रतीक यादव बीमार चल रहे थे. कुछ हफ़्ते पहले, उन्हें लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां अखिलेश यादव भी उनसे मिलने गए थे. जब उनकी हालत में कुछ सुधार हुआ, तो उन्हें वापस घर ले आया गया था.

प्रतीक यादव की मौत की मौत के पीछे की वजह कौन सी बीमारी है, अभी इसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है. 

 
8:45 AM (10 मिनट पहले)

Prateek Yadav Dies: निधन से पहले चर्चा में आया था प्रतीक यादव का वैवाहिक विवाद, मचा था बवाल

Posted by :- Sakib

प्रतीक यादव का नाम इसी साल जनवरी में उस वक्त सुर्खियों में आया था, जब उनके इंस्टाग्राम अकाउंट से पत्नी अपर्णा यादव को लेकर कई विवादित पोस्ट किए गए थे. 19 जनवरी 2026 को किए गए एक पोस्ट में उन्होंने लिखा था, “I am going to divorce this selfish women as soon as possible..” 

इसके अलावा लंबे पोस्ट में उन्होंने अपनी मानसिक स्थिति को लेकर भी बातें लिखी थीं और कहा था कि वह मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी गंभीर परेशानियों से जूझ रहे हैं.

इन पोस्ट्स के वायरल होने के बाद अपर्णा यादव के भाई ने कमेंट कर दावा किया था कि प्रतीक यादव का इंस्टाग्राम अकाउंट हैक हो गया है. हालांकि, इसके बाद भी अकाउंट से एक और इसी तरह का पोस्ट सामने आया, जिससे विवाद और बढ़ गया था.

बाद में 28 जनवरी को प्रतीक यादव का एक वीडियो सामने आया, जिसमें उन्होंने बताया कि उनकी पत्नी के साथ गंभीर विवाद हुआ था, जिसकी वजह से उन्होंने वे पोस्ट किए थे. वीडियो में उन्होंने यह भी कहा था कि दोनों ने आपसी बातचीत के बाद विवाद सुलझा लिया है और मामला खत्म हो चुका है.

(इनपुट- कुमार अभिषेक)

यह भी पढ़ें: भाई अखिलेश पूर्व CM, पत्नी बीजेपी नेता, पिता मुलायम भी रहे तीन बार मुख्यमंत्री... जानें प्रतीक के परिवार में कौन-कौन

8:43 AM (12 मिनट पहले)

Prateek Yadav Death LIVE: प्रतीक के निधन पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने जताया शोक 

Posted by :- Sakib

समाजवादी पार्टी संस्थापक मुलायम सिंह यादव के बेटे और अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव के निधन पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने गहरा दुख जताया है. उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव के पुत्र एवं उत्तर प्रदेश महिला आयोग की उपाध्यक्ष श्रीमती अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है.”

पंकज चौधरी ने आगे कहा कि इस कठिन समय में उनकी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवार के साथ हैं. 

 

8:40 AM (15 मिनट पहले)

Prateek Yadav Death LIVE: प्रतीक यादव का पोस्टमार्टम आज, KGMU के डॉक्टरों का पैनल करेगा जांच

Posted by :- Sakib

प्रतीक यादव के शव का पोस्टमार्टम कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच किया जाएगा. पोस्टमार्टम हाउस में सीएमओ पहले से मौजूद हैं और डॉक्टर मौसमी सिंह के नेतृत्व में मेडिकल टीम जांच प्रक्रिया को अंजाम देगी. पोस्टमार्टम से पहले प्रतीक यादव के चेस्ट का एक्स-रे कराया जाएगा. पंचनामा मिलने के बाद आगे की कार्रवाई शुरू होगी. इस दौरान फॉरेंसिक मामलों के एक्सपर्ट डॉक्टर अनूप कुमार रायपुरिया और डॉक्टर फातिमा हर्षा भी मौजूद रहेंगी. कुल मिलाकर KGMU के तीन डॉक्टरों का पैनल पोस्टमार्टम करेगा.

सूत्रों के मुताबिक, पोस्टमार्टम की पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी और रिकॉर्डिंग कराई जाएगी. वहीं, अपर्णा यादव के भाई अमन बिष्ट भी परिवार के अन्य सदस्यों के साथ पोस्टमार्टम हाउस पहुंच चुके हैं. मौके पर सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए कई थानों की पुलिस फोर्स तैनात की गई है.

(इनपुट- आशीष श्रीवास्तव)
 

 
8:33 AM (22 मिनट पहले)

Prateek Yadav Death News: प्रतीक की मौत पर CM योगी ने जताया दुख

Posted by :- Sakib

उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रतीक यादव की मौत पर दुख जताया है. उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, "पूर्व मुख्यमंत्री, 'पद्म विभूषण', स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव के पुत्र और उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव का आकस्मिक निधन अत्यंत दुःखद है. विनम्र श्रद्धांजलि."

उन्होंने आगे कहा कि मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं. प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को सद्गति एवं शोकाकुल परिजनों को यह अथाह दु:ख सहन करने की शक्ति प्रदान करें.

 

Advertisement
8:24 AM (31 मिनट पहले)

Prateek Yadav Death News: मृत अवस्था में अस्पताल लाए गए थे प्रतीक

Posted by :- Sakib

सूत्रों के हवाले से जानकारी मिल रही है कि प्रतीक यादव को मृत अवस्था में हॉस्पिटल लाया गया था. मौत की खबर के साथ ही यह जानकारी सामने आई थी कि अस्पताल पहुंचते हुए डॉक्टरों ने प्रतीक यादव को मृत घोषित कर दिया था. 

यह भी पढ़ें: अखिलेश यादव के भाई प्रतीक का निधन, लखनऊ के अस्पताल में तोड़ा दम

8:20 AM (35 मिनट पहले)

Prateek Yadav Death LIVE: समाजवादी पार्टी ने दी श्रृद्धांजलि

Posted by :- Sakib

प्रतीक यादव के निधन के बाद समाजवादी पार्टी ने दुख जताया है. सोशल मीडिया हैंडल से किए गए पोस्ट में कहा गया, "प्रतीक यादव जी का निधन, अत्यंत दुखद. ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें. विनम्र श्रद्धांजलि!"

 

8:18 AM (37 मिनट पहले)

Prateek Yadav Dies: KGMU में होगा पोस्टमार्टम

Posted by :- Sakib

प्रतीक यादव के शव का पोस्टमार्टम के लिए लखनऊ के KGMU में लाया गया.

यह भी पढ़ें: Prateek Yadav Death: प्रतीक कई दिनों से बीमार थे, अखिलेश यादव खुद देखने पहुंचे थे अस्पताल

8:17 AM (38 मिनट पहले)

Prateek Yadav Death LIVE: पशु क्याण के लिए काम करते थे प्रतीक यादव

Posted by :- Sakib

प्रतीक यादव ‘जीव आश्रय’ नाम के एक संस्था के ज़रिए पशु कल्याण के कार्यों में भी शामिल थे. यह संस्था आवारा कुत्तों को बचाने, उनका इलाज करने, उन्हें खाना खिलाने और उनकी देखभाल करने का काम करती है. 

 
8:17 AM (38 मिनट पहले)

Prateek Yadav Dies: सियासत से हमेशा दूर रहे प्रतीक यादव

Posted by :- Sakib

देश के सबसे प्रमुख राजनीतिक परिवारों में से एक से ताल्लुक रखने के बावजूद, प्रतीक यादव हमेशा सक्रिय राजनीति से दूर ही रहे. उन्होंने UK की लीड्स यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की थी और रियल एस्टेट तथा फ़िटनेस के कारोबार से जुड़े थे. वह लखनऊ में ‘द फ़िटनेस प्लैनेट’ नाम से एक जिम भी चलाते थे और फ़िटनेस इंडस्ट्री में एक्टिव रहे.

यह भी पढ़ें: Prateek Yadav Death: प्रतीक कई दिनों से बीमार थे, अखिलेश यादव खुद देखने पहुंचे थे अस्पताल

Advertisement
8:16 AM (39 मिनट पहले)

Akhilesh Yadav Brother: फिटनेस फ्रीक थे प्रतीक यादव

Posted by :- Sakib

प्रतीक यादव फिटनेस फ्रीक थे. लखनऊ में उनके जिम का बिजनेस भी है. उन्हें जिम करने और फिट रहने का बहुत ज्यादा शौक था. प्रतीक यादव रियल एस्टेट और फिटनेस एंटरप्रेन्योरशिप के सेक्टर में काम करते थे. उन्होंने यूनाइटेड किंगडम के लंदन स्थित लीड्स यूनिवर्सिटी से MBA किया था.