भदोही में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान जोरदार धमाका, हाथ में रखे पटाखों के बैग में चिंगारी से भड़की आग, कई झुलसे

भदोही के चौरी थाना क्षेत्र में मंगलवार शाम दुर्गा प्रतिमा विसर्जन जुलूस के दौरान पटाखों के थैले में आग लगने से एक बड़ा हादसा हो गया. इस अचानक हुए जोरदार धमाके में एक महिला समेत कुल सात लोग बुरी तरह झुलस गए. गम्भीर रूप से घायल एक युवक को बेहतर इलाज के लिए वाराणसी के बीएचयू ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है, जबकि अन्य घायलों का स्थानीय निजी अस्पतालों में इलाज चल रहा है.

Advertisement
धमाके के चलते कई लोग हुए घायल (Photo- ITG) धमाके के चलते कई लोग हुए घायल (Photo- ITG)

महेश जायसवाल

  • भदोही ,
  • 21 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 9:04 AM IST

Uttar Pradesh News: भदोही जिले के चौरी थाना क्षेत्र के मुख्य बाजार में मंगलवार शाम को दुर्गा प्रतिमा विसर्जन जुलूस के दौरान एक युवक के हाथ में मौजूद पटाखों से भरे थैले में अचानक चिंगारी जाने से जोरदार धमाका हो गया. इस दुर्घटना में एक महिला सहित सात लोग घायल हो गए, जिनमें छह का इलाज भदोही के निजी अस्पतालों में चल रहा है और एक गंभीर युवक को वाराणसी रेफर किया गया है. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और मामले की जांच शुरू की है.

Advertisement

जश्न के बीच मचा हड़कंप

मंगलवार शाम को जब दुर्गा प्रतिमा विसर्जन का जुलूस बाजे-गाजे और आतिशबाजी के साथ रवाना हो रहा था, तभी अचानक उत्सव का माहौल अफरा-तफरी में बदल गया। जुलूस में शामिल एक युवक शुभम के हाथ में पटाखों से भरा थैला था. पुलिस के अनुसार, आतिशबाजी के दौरान कहीं से उड़ी एक चिंगारी सीधे इस थैले में जा गिरी, जिससे थैले में रखे सभी पटाखे एक साथ फट गए. इस अचानक हुए हादसे से जुलूस में शामिल लोगों में चीख-पुकार मच गई और चारों तरफ धुआं फैल गया.

घायलों का चल रहा है इलाज

इस दर्दनाक हादसे की चपेट में आने से कुल सात लोग घायल हो गए. डिप्टी एसपी राजीव सिंह ने बताया कि छह घायलों को भदोही शहर के निजी अस्पतालों (जीवन धारा और जीवनदीप अस्पताल) में भर्ती कराया गया है, जिनमें एक महिला भी शामिल है और इन सभी की हालत सामान्य है. 

Advertisement

वहीं, पटाखों का बैग लिए हुए मुख्य युवक शुभम इस घटना में गंभीर रूप से झुलस गया, जिसे तुरंत वाराणसी के बीएचयू ट्रामा सेंटर भेज दिया गया. इसके अलावा, बारूद और चिंगारी से आंशिक रूप से चोटिल हुए अन्य लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »