New Year से पहले पुलिस ने फीका किया शराब माफिया का प्लान, ठिकानों पर मारी रेड

Crime News: यूपी पुलिस ने New Year से पहले माफियाओं के जश्न फीका कर दिया है. बड़ी संख्या में शराब और शराब माफियाओं के ठिकानों पर रेड डाली है. जहां से करीब 300 लीटर से ज्यादा अवैध शराब बरामद हुई है.

Advertisement
शराब ठिकानों पर पुलिस का छापा. शराब ठिकानों पर पुलिस का छापा.

सिद्धार्थ गुप्ता

  • बांदा ,
  • 26 दिसंबर 2023,
  • अपडेटेड 11:04 AM IST

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जब से अपराधियों और माफियाओं को मिट्टी में मिलाने का बयान दिया है, तब से यूपी के बांदा जिले में डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल और एसपी अंकुर अग्रवाल दोनों मिलकर माफियाओं को मिट्टी में मिला रहे हैं. उसी क्रम में पुलिस ने New Year से पहले माफियाओं के जश्न फीका कर दिया है. बड़ी संख्या में शराब और शराब माफियाओं के ठिकानों पर रेड डाली है. जहां से करीब 300 लीटर से ज्यादा अवैध शराब बरामद हुई है. साथ ही एक साथ 36 शराब तस्कर गिरफ्तार किए गए हैं. यह शराब नए साल के जश्न में खपाने की तैयारी थी, उससे पहले पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाकर धर दबोचा. इस कार्रवाई से शराब माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है. 

Advertisement

जिले के कई थाना क्षेत्रों में एसपी ने टीम गठित कर औचक छापेमारी के निर्देश दिए थे, उसी क्रम में टीम ने छापेमारी की. जहां से करीब 300 लीटर अवैध शराब बरामद हुई है, साथ ही 36 शराब माफियाओं को गिरफ्तार किया गया है. ये सभी तस्कर अवैध शराब बनाकर डंप किए हुए थे, नए साल में बेचने की तैयारी कर रहे थे, उससे पहले पुलिस की टीम ने भंडाफोड़ कर दिया. पुलिस ने इन सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है. साथ ही इनके पूर्व के कारनामों की जांच पड़ताल शुरू कर दी है. एसपी का कहना है कि यदि इनके खिलाफ कोई भी तस्करी सम्बंधित मामला आएगा तो गैंगेस्टर की भी कार्रवाई की जाएगी, अवैध संपति भी होगी तो इसे जब्त की जाएगी.

SP अंकुर अग्रवाल ने बताया कि नए साल को देखते हुए पुलिस को अलर्ट मोड़ में रखा गया है. नियमित फुट पेट्रोलिंग के साथ भीड़ भाड़ वाले स्थानों पर चेकिंग की जा रही है. मैं खुद निरिक्षण और समीक्षा करता हूं. उसी क्रम में जिले में एक साथ चेकिंग अभियान चलाया गया, जिसमे करीब 300 लीटर अवैध शराब बरामद हुई है, साथ ही 36 लोग गिरफ्तार हुए हैं. इनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है. इनके पूर्व के मामलों की जांच की जा रही है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »