पीलीभीत: दुष्कर्म पीड़िता को नहीं मिला न्याय तो जहर खाकर पहुंची थाने, इलाज के दौरान मौत

उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में जब एक दुष्कर्म पीड़िता को न्याय नहीं मिला तो वो जहर खाकर थाने पहुंच गई. जिसके बाद पुलिस ने उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन उसकी मौत हो गई. इस पूरे मामले को लेकर पुलिस फंसती नजर आ रही है.

Advertisement
दुष्कर्म पीड़िता को इसी एंबुलेंस से इलाज के लिए ले जाया गया था दुष्कर्म पीड़िता को इसी एंबुलेंस से इलाज के लिए ले जाया गया था

सौरभ पांडे

  • पीलीभीत,
  • 07 नवंबर 2024,
  • अपडेटेड 4:03 PM IST

उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले में एक प्रेमिका को जब प्यार में धोखा मिला तो वह पुलिस के पास न्याय की गुहार लगाने गई. लेकिन पुलिस ने उससे कहा कि जाओ जहर खा लो. जिसके बाद युवती जहर खाकर थाने आ गई. उसकी हालत देख कर पुलिस के भी हाथ पैर फूल गए और आनन-फानन में युवती को इलाज के लिये सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया. लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.

Advertisement

मरने से पहले युवती ने वीडियो जारी कर पुलिस पर लगाया आरोप

मरने से पहले युवती ने थाना अमरिया प्रभारी ब्रज वीर सिंह पर गंभीर आरोप लगाया था. जिसका वीडियो जमकर वायरल हो रहा है. अब पुलिस इस पूरे मामले में फंसती नज़र आ रही है. दरअसल थाना अमरिया क्षेत्र की रहने वाली दुष्कर्म पीड़िता ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए जहर खाकर अपनी जान दे दी.

यह भी पढ़ें: 'दुष्कर्म पीड़िता को बच्चा पैदा करने के लिए मजबूर नहीं किया जा सकता', हाईकोर्ट का बड़ा बयान

मरने से पहले एक वीडियो में पीड़िता ने आरोप लगाया कि उसका प्रेम प्रसंग क्षेत्र के एक युवक से काफी सालों से चल रहा था. युवती ने उसको काफी पैसा भी दिया और विदेश भेजा. अब जब युवक विदेश से वापस आया तो शादी करने से मुकर गया और दूसरी युवती से शादी कर ली.

Advertisement

युवती ने 10 माह पहले आरोपी पर मुकदमा दर्ज कराया था, लेकिन पुलिस ने गिरफ्तार नहीं किया. आरोप है कि पुलिस ने आरोपी युवक से पैसा ले लिया. पुलिस की कार्यशैली से आरोपी की हिम्मत बढ़ गई और उसने दूसरी जगह 20 अक्टूबर को शादी कर ली. अब पिछले 10 दिन से युवती लगातार थाने में ही आरोपी पर कार्रवाई करने के लिए बैठी थी. लेकिन आरोप है थाना अध्यक्ष ब्रजवीर सिंह उसका मानसिक शोषण कर रहे थे.

बुधवार देर शाम ब्रजवीर सिंह ने पीड़िता से जहर खाकर जान देने के लिए कह दिया. इसके बाद युवती ने जहर खा लिया. हालांकि, अभी यह साफ नहीं हो पाया है कि युवती ने थाने के अंदर जहर खाया या थाने के बाहर? फिलहाल पुलिस ने आनंन- फानन में पीलीभीत जिला अस्पताल भर्ती कराया. जहां से हालत गंभीर होने पर बरेली हायर सेंटर रेफर किया गया. लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. हालांकि पूरे मामले में सीओ सदर कार्रवाई का आश्वासन जरूर दे रहे हैं. 

यह भी पढ़ें: भेड़िये के बाद अब सियार की दहशत! पीलीभीत में बच्चे को किया जख्मी

अखिलेश यादव ने मामले में सरकार को घेरा

एक्स पर पोस्ट करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि ऊपर-से-नीचे तक महा-भ्रष्टाचार में लिप्त भाजपा राज में पुलिस के भ्रष्ट और अमानवीय व्यवहार से दुखी होकर, महीनों की हताशा के बाद, दुष्कर्म की शिकार पीलीभीत की एक युवती का ज़हर खाकर आत्महत्या करना बेहद दुखद घटना है. इस बात की पुष्टि का सबूत मृतका द्वारा दिये गये वीडियो में दर्ज है. 

Advertisement

भाजपावाले ‘महिला सुरक्षा’ पर क्या अब कोई बड़बोला बयान देना चाहेंगे. अधिकारियों की बेईमानी में भाजपाइयों की हिस्सेदारी ही समस्या की मूल जड़ है. इसकी गहन जांच हो और जिसको भी इस घूस में हिस्सा मिला है, उस पर दंडात्मक कार्रवाई हो.

उप्र सरकार अपने भ्रष्टाचार और हृदयहीन व्यवहार के लिए स्वयं ‘निंदा-प्रस्ताव’ पारित करे और अपने ही ऊपर 1 करोड़ का जुर्माना लगाए और मृतका के परिजनों को ये संवेदना राशि दे. जन-जन कहे आज का, नहीं चाहिए भाजपा!

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »