संभल: डॉक्टर पर शोषण का आरोप, नर्स बोली- 3 साल तक किया रेप, कराया गर्भपात

उत्तर प्रदेश के संभल में एक निजी अस्पताल की नर्स ने डॉक्टर जैद पर दिसंबर 2022 से लगातार दुष्कर्म करने और धमकी देने का आरोप लगाया है. पीड़िता का कहना है कि फरवरी 2025 में उसे जबरन गर्भनिरोधक गोलियां खिलाई गईं, जिससे उसकी तबीयत खराब हो गई. विरोध करने पर डॉक्टर और उसके पिता मोहम्मद असलम ने पीड़िता और उसकी मां के साथ गाली-गलौज कर उन्हें अस्पताल से निकाल दिया. पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Advertisement
डॉक्टर ने महिला से किया दुष्कर्म. (Photo: Representational ) डॉक्टर ने महिला से किया दुष्कर्म. (Photo: Representational )

aajtak.in

  • संभल,
  • 28 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 8:08 PM IST

उत्तर प्रदेश के संभल जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक निजी अस्पताल में कार्यरत नर्स ने अस्पताल के व्यवस्थापक और डॉक्टर पर दुष्कर्म का गंभीर आरोप लगाया है. पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है. कोतवाली थाना प्रभारी (SHO) गजेंद्र सिंह ने शनिवार को बताया कि यह मामला नर्स द्वारा दी गई लिखित शिकायत के आधार पर दर्ज किया गया है. 

Advertisement

नर्स ने 20 मार्च को डॉ. जैद और उनके पिता मोहम्मद असलम के खिलाफ औपचारिक शिकायत दर्ज कराई थी. पीड़िता ने बताया कि वह दिसंबर 2022 से चौधरी सराय इलाके में स्थित एक निजी अस्पताल में काम कर रही है और अस्पताल भवन की ऊपरी मंजिल पर बने कमरे में ही रहती है.

जबरन दवा खिलाने और धमकी देने का दावा
नर्स का आरोप है कि डॉ. जैद साल 2022 से ही उसके साथ बार-बार दुष्कर्म कर रहा था. आरोपी ने उसे धमकी दी थी कि अगर उसने इस बारे में किसी को बताया तो इसके परिणाम बहुत बुरे होंगे.

शिकायत के अनुसार, 10 फरवरी 2025 को डॉ. जैद ने उसे अस्पताल में बुलाया, उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए और उसे जबरन गर्भनिरोधक गोलियां खिलाईं. इसके कारण नर्स की सेहत बिगड़ने लगी और वह गंभीर मानसिक तनाव की शिकार हो गई.

Advertisement

मां के साथ अभद्रता, कैंपस से बाहर निकाला
मानसिक पीड़ा असहनीय होने पर नर्स ने अपनी मां को पूरी घटना की जानकारी दी. जब पीड़िता की मां उसे लेकर अस्पताल पहुंची और डॉक्टर से इस बारे में बात करनी चाही, तो डॉ. जैद और उनके पिता मोहम्मद असलम ने कथित तौर पर मां-बेटी दोनों के साथ गाली-गलौज की. नर्स का आरोप है कि आरोपियों ने उन्हें जबरन धक्का देकर अस्पताल परिसर से बाहर निकाल दिया.

संभल पुलिस ने डॉ. जैद और मोहम्मद असलम के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement