नोएडा की फैक्ट्री में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंचीं फायर ब्रिगेड की 8 गाड़ियां, ढाई घंटे में पाया काबू

घटना के समय फैक्ट्री बंद थी. फैक्ट्री में कोई कर्मचारी अंदर मौजूद नहीं था. घटना की वजह सामने नहीं आई है. हालांकि, आशंका जताई जा रही है कि आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी.

Advertisement
नोएडा के सेक्टर 88 की घटना (Photo: Screengrab) नोएडा के सेक्टर 88 की घटना (Photo: Screengrab)

भूपेन्द्र चौधरी

  • नोएडा,
  • 07 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 5:47 AM IST

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश के नोएडा की एक फैक्ट्री में 6 और 7 जुलाई की रात भीषण आग लग गई. घटना नोएडा के थाना फेज-2 अंतर्गत सेक्टर 88 की है. सूचना पाकर फायर ब्रिगेड की आठ गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं. करीब ढाई घंटे तक कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका. आग लगने की वजह का पता नहीं चल सका है.

Advertisement

जानकारी के मुताबिक फेज-2 थाना क्षेत्र के सेक्टर-88 के बी ब्लॉक में स्थित सुरभि इंटरनेशनल नाम की फैक्ट्री में देर रात धुआं उठता दिखा. फैक्ट्री में तैनात सिक्योरिटी गार्ड ने पीछे की साइड से धुआं उठता देख इसकी सूचना तत्काल फायर ब्रिगेड को दी. नोएडा के चीफ फायर ऑफिसर प्रदीप कुमार ने बताया कि आग लगने की सूचना रात 11 बजकर 15 मिनट पर मिली.

यह भी पढ़ें: दिल्ली के परिक्रमा रेस्टोरेंट में लगी आग, सीपी में मची अफरातफरी

सीएफओ के मुताबिक शुरुआती जानकारी भीषण आग लगने की थी, जिसके बाद तत्काल फायर ब्रिगेड की आठ गाड़ियां मौके पर भेजी गईं. तब तक आग की लपटें ग्राउंड फ्लोर के साथ ही पहली मंजिल को भी अपनी आगोश में ले चुकी थीं. फायर ब्रिगेड की आठ गाड़ियों ने करीब ढाई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. राहत की बात है कि घटना के समय फैक्ट्री बंद थी और कोई भी कर्मचारी अंदर नहीं था.

Advertisement

यह भी पढ़ें: नोएडा: गोल्डन आई मार्केट कॉम्प्लेक्स के 9th फ्लोर पर लगी आग

आग लगने की वजह का पता नहीं चल सका है. हालांकि, ऐसी आशंका जताई जा रही है कि फैक्ट्री के इलेक्ट्रिकल पैनल में शॉर्ट सर्किट इसकी वजह हो सकता है. आग के कारण हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »