थार लेकर 7वें फ्लोर की छत पर पहुंचा युवक, फिर करने लगा स्टंटबाजी- VIDEO

नोएडा के सेक्टर-18 स्थित सात मंजिला मल्टीलेवल कार पार्किंग की छत पर Thar से स्टंटबाजी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में एक युवक गाड़ी के ऊपर खड़े होकर स्टंट करता नजर आ रहा है. करीब 3,000 वाहनों की क्षमता वाली इस पार्किंग में Thar छत तक कैसे पहुंची, इस पर सवाल उठ रहे हैं.

Advertisement
नोएडा सेक्टर-18 की कार पार्किंग के 7वें फ्लोर पर स्टंट करता युवक. (Photo: Screengrabs) नोएडा सेक्टर-18 की कार पार्किंग के 7वें फ्लोर पर स्टंट करता युवक. (Photo: Screengrabs)

भूपेन्द्र चौधरी

  • नोएडा,
  • 17 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 7:57 AM IST

नोएडा के सेक्टर-18 स्थित मल्टीलेवल कार पार्किंग की छत पर थार से स्टंटबाजी का मामला सामने आया है. वायरल वीडियो में एक युवक थार के ऊपर खड़े होकर स्टंट करता दिखाई दे रहा है. पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है.

दरअसल, नोएडा के सेक्टर-18 में स्थित सात मंजिला मल्टीलेवल कार पार्किंग की छत पर स्टंटबाजी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में एक थार गाड़ी छत पर खड़ी दिखाई दे रही है, जबकि एक युवक गाड़ी के ऊपर खड़े होकर स्टंट करता नजर आ रहा है. इस घटना ने पार्किंग की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं.

Advertisement

जानकारी के मुताबिक स्टंटबाजी के इस पूरे घटनाक्रम को पास की एक बिल्डिंग में मौजूद युवक ने अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर लिया. इसके बाद वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया है और स्टंट करने वाले युवक के साथ-साथ थार चालक की पहचान करने में जुट गई है.

पार्किंग में 3 हजार वाहनों को खड़े करने की है क्षमता
सेक्टर-18 स्थित मल्टीलेवल कार पार्किंग में करीब 3,000 वाहनों को खड़ा करने की क्षमता बताई जाती है. ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यह है कि थार गाड़ी पार्किंग की छत तक कैसे पहुंची और वहां स्टंटबाजी के दौरान सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी क्यों नहीं हो सकी.

अगर स्टंट के दौरान युवक या किसी अन्य व्यक्ति के साथ कोई बड़ा हादसा हो जाता, तो इसकी जिम्मेदारी किसकी होती? इस घटना के सामने आने के बाद पार्किंग प्रबंधन और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं.

Advertisement

यह मामला थाना सेक्टर-20 क्षेत्र के सेक्टर-18 मल्टीलेवल पार्किंग का है. पुलिस की टीम पार्किंग स्टाफ से पूछताछ कर रही है. साथ ही, वायरल वीडियो के आधार पर थार चालक और गाड़ी के ऊपर खड़े होकर स्टंट करने वाले युवक की पहचान करने की कोशिश की जा रही है. पुलिस का कहना है कि मामले में कड़ा एक्शन लिया जाएगा.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »