बेटे से समलैंगिक रिश्ते पर किया विरोध, गुस्साए आरोपी ने मां का कर दिया मर्डर

नोएडा के सर्फाबाद गांव में एक महिला की हत्या का मामला सामने आया है. आरोपी शफीक उर्फ जावेद को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पूछताछ में सामने आया कि महिला अपने बेटे के समलैंगिक संबंधों का विरोध करती थी. इसी बात को लेकर विवाद हुआ और आरोपी ने गुस्से में आकर महिला की चाकू से हत्या कर दी.

Advertisement
महिला की हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार (Photo: Screengrab) महिला की हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार (Photo: Screengrab)

भूपेन्द्र चौधरी

  • नोएडा ,
  • 16 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 8:02 PM IST

नोएडा के सेक्टर-113 थाना क्षेत्र के सर्फाबाद गांव में एक महिला की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस घटना ने इलाके में दहशत और चर्चा दोनों पैदा कर दी है. पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उसके पास से हत्या में इस्तेमाल किया गया चाकू और मृतका का मोबाइल फोन बरामद किया है.

Advertisement

पुलिस के अनुसार, आरोपी मौ शफीक उर्फ जावेद को टिवोली फार्म हाउस के पास से गिरफ्तार किया गया. पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसका मृतका के बेटे के साथ समलैंगिक संबंध था, जिसे महिला पसंद नहीं करती थी. इसी बात को लेकर दोनों के बीच लंबे समय से तनाव चल रहा था.

सर्फाबाद गांव में महिला की हत्या से सनसनी

जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी बार-बार मृतका के बेटे से मिलने की कोशिश करता था. वह अपनी मौसी की बेटी की शादी मृतका के बेटे से कराना चाहता था, लेकिन महिला इस रिश्ते के लिए तैयार नहीं थी और लगातार मना कर रही थी.

घटना वाले दिन 15 अप्रैल को आरोपी इसी मुद्दे को लेकर महिला के पास पहुंचा था. जब महिला ने एक बार फिर शादी से इनकार कर दिया, तो आरोपी गुस्से में आ गया. गुस्से में उसने चाकू से हमला कर महिला की हत्या कर दी.

Advertisement

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की

पुलिस ने बताया कि आरोपी शफीक उर्फ जावेद मूल रूप से फतेहपुर जिले के गाजीपुर का रहने वाला है और फिलहाल सर्फाबाद में किराए पर रह रहा था. उसके पास से एक अवैध चाकू और मृतका का टूटा हुआ मोबाइल फोन बरामद किया गया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है. मामले की जांच जारी है.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement