'नोएडा एयरपोर्ट से टिकट IGI के मुकाबले महंगा...', जेवर विधायक ने उठाया ज्यादा UDF का मुद्दा

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ान के लिए इंडिगो एयरलाइंस ने टिकटों की बिक्री शुरू कर दी है. एटीएफ पर कर की दरों में बड़े अंतर के बावजूद नवनिर्मित एयरपोर्ट से टिकटों के दाम दिल्ली के आईजीआई की तुलना में अधिक हैं.

Advertisement
विधायक की मांग- यात्रियों से लिए जाने वाले शुल्कों की हो समीक्षा (File Photo) विधायक की मांग- यात्रियों से लिए जाने वाले शुल्कों की हो समीक्षा (File Photo)

अरुण त्यागी

  • ग्रेटर नोएडा,
  • 09 मई 2026,
  • अपडेटेड 7:47 AM IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 28 मार्च को नोएडा के जेवर में बहुप्रतीक्षित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का लोकार्पण किया था. पीएम की सौगात के बाद अब उड़ानें शुरू होनी की घड़ी भी करीब आ गई है. इंडिगो ने 15 जून से लखनऊ के लिए उड़ान शुरू करने का ऐलान किया है. इसके लिए टिकटों की बिक्री शुरू भी हो गई है. टिकटों की बिक्री शुरू होते ही किराये को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है. जेवर विधानसभा सीट से विधायक ठाकुर धीरेंद्र सिंह ने महंगे टिकट पर चिंता जताई है.

Advertisement

जेवर विधायक ने एयरपोर्ट पर प्रस्तावित यूज़र डेवलपमेंट फीस (यूडीएफ) और अन्य यात्री शुल्क अधिक बताते हुए केंद्र और उत्तर प्रदेश की सरकार को पत्र लिखा है. उन्होंने अपने पत्र में केंद्र और राज्य की सरकारों से इन शुल्कों का फिर से मूल्यांकन करने की मांग की है. जेवर विधायक ने ने अपने पत्र में चौंकाने वाले तुलनात्मक आंकड़े पेश किए हैं. उन्होंने लिखा है कि 7 मई 2026 को इंडिगो की ओर से जारी शेड्यूल के अनुसार, 15 जून से लखनऊ से जेवर के बीच उड़ान का किराया लगभग 5072 रुपये दिखाया जा रहा है.

ठाकुर धीरेंद्र सिंह ने कहा है कि इसके विपरीत, इसी अवधि में लखनऊ से दिल्ली (IGI) एयरपोर्ट का किराया मात्र 3600 से 4300 रुपये के बीच है. उन्होंने सवालिया लहजे में कहा है कि अगर जेवर एयरपोर्ट का किराया दिल्ली की तुलना में अधिक रहेगा, तो यह इस महत्वकांक्षी परियोजना की प्रतिस्पर्धात्मकता को गंभीर रूप से प्रभावित करेगा. धीरेंद्र सिंह ने यूपी में दिल्ली और यूपी में एविएशन टरबाइन फ्यूल यानी एटीएफ पर लगाए जाने वाले कर की दर में अंतर का उल्लेख भी अपने पत्र में किया है.

Advertisement

यह भी पढ़ें: नोएडा एयरपोर्ट से 15 जून से शुरू होंगी कमर्शियल उड़ानें, NCR को मिलेगा नया एयर कनेक्टिविटी हब

उन्होंने कहा है कि यूपी में एटीएफ पर कर महज एक फीसदी है, जबकि दिल्ली में यह लगभग 25% है. ईंधन पर टैक्स इतना कम होने के बावजूद टिकट दरें अधिक होना यात्रियों के हितों के खिलाफ है. जेवर विधायक ने पत्र में कनेक्टिविटी का मुद्दा भी उठाते हुए लिखा है कि इस समय जेवर एयरपोर्ट के पास मेट्रो या रैपिड रेल जैसी मल्टी मॉडल कनेक्टिविटी की कमी है. उन्होंने कहा है कि यात्रियों को यहां तक पहुंचने के लिए पहले ही अतिरिक्त समय और पैसा खर्च करना होगा, ऐसे में ऊंचे यूडीएफ का कोई आधार नहीं बनता.

यह भी पढ़ें: नोएडा एयरपोर्ट से उड़ानों का इंतजार खत्म! टिकटों की बिक्री शुरू, जानें कब चलेगी पहली फ्लाइट और कितना होगा किराया

जेवर विधायक ने केंद्र और राज्य सरकारों से यूडीएफ और अन्य यात्री शुल्कों की समीक्षा करने की मांग की है. उन्होंने कहा है कि शुरुआती चरण में ही किराया कम नहीं किया गया तो इससे न केवल यात्रियों पर बोझ पड़ेगा, बल्कि एयरलाइन संचालन पर भी बुरा असर पड़ सकता है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement