नोएडा: पालतू कुत्ते को डांटने पर भड़के पड़ोसी, मारपीट कर काट दी शख्स की नाक

नोएडा के नट की मड़ैया गांव में पालतू कुत्ते को डांटने पर तीन लोगों ने युवक और उसकी पत्नी से मारपीट की और युवक की नाक काट दी. पीड़ित देवेंद्र अस्पताल में भर्ती है. पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है और एक फरार है.

Advertisement
पालतू कुत्ते को डांटने पर भड़के पड़ोसी ने काट दी शख्स की नाक (Photo: Representational) पालतू कुत्ते को डांटने पर भड़के पड़ोसी ने काट दी शख्स की नाक (Photo: Representational)

aajtak.in

  • नोएडा,
  • 18 जुलाई 2025,
  • अपडेटेड 2:27 PM IST

उत्तर प्रदेश के नोएडा में तीन लोगों पर मामूली बात को लेकर पड़ोसी के साथ मारपीट करने और उसकी नाक काटने का आरोप लगा है. बताया जा रहा है कि पीड़ित ने आरोपियों के पालतू कुत्ते को डांट दिया था. इसी बात से भड़ककर उन्होंने पहले उसकी और उसकी पत्नी की पिटाई की और फिर उसकी नाक ही काट दी. पुलिस के अनुसार, यह घटना 8 जुलाई को नोएडा जिले के नट की मड़ैया गांव में हुई, जब पीड़ित देवेंद्र अपने घर पर था. तभी उसने अपने पड़ोसी के पालतू कुत्ते के भौंकने पर उसे डांट दिया.

Advertisement

पीड़ित के पिता सुखबीर सिंह ने अपनी प्राथमिकी में लिखा है, 'जब देवेंद्र ने पालतू कुत्ते को डांटा तो उसके बाद पड़ोसी सतीश, उसका भाई अमित और उसका बेटा तुषार घर के बाहर आ गए. वे लोग देवेंद्र और उसकी पत्नी मुन्नी देवी की पिटाई करने लगे.'

मंगलवार को दर्ज की गई प्राथमिकी में कहा गया है कि उन्होंने देवेंद्र पर किसी नुकीली चीज से हमला किया और उसकी नाक काट दी, जिसके बाद वे मौके से फरार हो गए. पुलिस ने बताया कि देवेंद्र की नाक में टांके लगे हैं और वह अलीगढ़ के एक अस्पताल में भर्ती है.

बीटा 2 थाना प्रभारी विनोद कुमार ने गुरुवार को बताया कि भारतीय न्याय संहिता की धारा 333, 115 (2), 352 और 118 (1) के तहत एफआईआर दर्ज कर ली गई है. मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि एक अभी भी फरार है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »