शिवा शर्मा हत्याकांड में नया मोड़: श्रद्धा दुबे के पिता का चौंकाने वाला बयान, बेटी से पल्ला झाड़ा

लखनऊ के शिवा शर्मा हत्याकांड में मुख्य आरोपी मॉडल श्रद्धा दुबे के अंडरवर्ल्ड और हिस्ट्रीशीटरों से गहरे संबंध सामने आए हैं. पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि वह गैंगस्टर्स के रसूख का इस्तेमाल कर वसूली रैकेट चलाती थी. घटना के बाद से फरार चल रही श्रद्धा और अन्य नामजद आरोपियों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है. इस बीच रायबरेली में रह रहे श्रद्धा के पिता ने बेटी से पल्ला झाड़ लिया है.

Advertisement
शिवा मर्डर केस में आरोपी श्रद्धा फरार (Photo- ITG) शिवा मर्डर केस में आरोपी श्रद्धा फरार (Photo- ITG)

अंकित मिश्रा

  • लखनऊ ,
  • 14 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 4:25 PM IST

लखनऊ के चर्चित शिवा शर्मा हत्याकांड में फरार मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे रायबरेली जिले की रहने वाली है. उसका घर शहर कोतवाली क्षेत्र के बस्तेपुर (रामजीपुरम) में है. रायबरेली में रह रहे श्रद्धा के पिता एसपी दुबे से जब संपर्क साधा गया, तो उन्होंने चौंकाने वाला रुख अपनाया. उन्होंने दो टूक शब्दों में अपनी बेटी से किसी भी तरह का संबंध होने से साफ इनकार कर दिया. 

Advertisement

एसपी दुबे ने बताया कि श्रद्धा की शुरुआती पढ़ाई-लिखाई रायबरेली से ही हुई थी, लेकिन उसके बाद से उनका उससे कोई संपर्क नहीं रहा. पारिवारिक सूत्रों के मुताबिक, पिता की दूसरी शादी के बाद से ही श्रद्धा और उसके पिता के बीच तल्खी आ गई थी. इसी विवाद के चलते श्रद्धा अपनी बहन रश्मि के साथ जिला छोड़कर लखनऊ शिफ्ट हो गई थी और वहीं रहने लगी थी. 

चर्चा यह भी है कि पिता और पुत्री के बीच लंबे समय से चला आ रहा विवाद कुछ दिन पहले ही सुलझा था, जिसके बाद श्रद्धा हाल ही में अपने पिता से मिलने रायबरेली भी आई थी. लेकिन, शिवा हत्याकांड में नाम सामने आने के बाद पिता एसपी दुबे ने सामने आकर कुछ भी बोलने से साफ मना कर दिया. उन्होंने सिर्फ इतना कहा कि उनका श्रद्धा से कोई लेना-देना नहीं है और न ही उन्हें लखनऊ में हुए शिवा शर्मा मर्डर केस के बारे में कोई जानकारी है. 

Advertisement

फिलहाल, चर्चित शिवा शर्मा हत्याकांड में पुलिस का एक्शन तेज हो गया है. वारदात के बाद से मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे समेत सभी नामजद आरोपी फरार हैं. पुलिस की टीमें लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं. आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर पुलिस प्रशासन ने 13 तारीख को श्रद्धा और अन्य आरोपियों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया है. आरोपियों के नेपाल भागने की भी आशंका जताई जा रही है. 

गौरतलब है कि आरोपी मॉडल श्रद्धा दुबे के अंडरवर्ल्ड और हिस्ट्रीशीटरों से गहरे संबंध सामने आए हैं. पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि वह गैंगस्टर्स के रसूख का इस्तेमाल कर वसूली और ब्लैकमेलिंग का रैकेट चलाती थी. उसके कई नेताओं, अधिकारियों और क्रिमिनल्स से संबंध थे. वहीं, मृतक शिवा की मां ने श्रद्धा पर हत्या का आरोप लगाते हुए फांसी की सजा की मांग की है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »